
हनुमानगढ़ एसपी कार्यालय, पत्रिका फोटो
Elderly lawyer suicide case: हनुमानगढ़ जिले के भादरा में पारिवारिक कलह और कथित प्रताड़ना ने आहत एक बुजुर्ग अधिवक्ता की जान ले ली। अधिवक्ता ने परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। अब मृतक के पुत्र ने भादरा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर अपनी पत्नी के खिलाफ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
भादरा थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में अमित कुमार ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। पत्नी के अध्यापिका पद पर चयन के बाद पारिवारिक तनाव बढ़ गया। आरोप है कि पत्नी द्वारा उन्हें व उनके माता-पिता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाती थीं। इस संबंध में कई बार पारिवारिक व सामाजिक स्तर पर समझाइश भी हुई, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पूर्व पत्नी मीरां द्वारा उसके, व उसके माता-पिता के साथ झगड़ा व मारपीट की गई। वहीं गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पिता रामस्वरूप देहडू बाजार जाने के लिए घर से निकल रहे थे। बहू मीरां ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।
मारपीट से आहत होकर रामस्वरूप बिना बताए घर से निकल गए। दोपहर में उन्होंने अपने बड़े भाई तिलोकचंद को फोन कर आपबीती सुनाई और मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही। कुछ समय बाद उन्होंने अंतिम बार बातचीत करते हुए आत्महत्या की बात कही। इसके बाद सूचना मिली कि रामस्वरूप ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में देरी को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। भादरा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
07 Feb 2026 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
