3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ में जुटे इनकम टैक्स एक्सपर्टस, आयकर से जुड़े प्रावधानों में हुए बदलावों से डिजिटल प्रणाली को मजबूती मिलने की कही बात

हनुमानगढ़. टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ की ओर से केन्द्रीय बजट 2026-27 पर आधारित सेमिनार का आयोजन हनुमानगढ़ टाउन में किया गया। इसमें बजट के विभिन्न प्रावधानों, कर सुधारों एवं व्यापार जगत पर पडऩे वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता श्रीगंगानगर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज चावला थे। टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ के पूर्व […]

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़: टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में मौजूद इनकम टैक्स एक्सपर्ट व अधिवक्ता।

हनुमानगढ़: टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में मौजूद इनकम टैक्स एक्सपर्ट व अधिवक्ता।

हनुमानगढ़. टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ की ओर से केन्द्रीय बजट 2026-27 पर आधारित सेमिनार का आयोजन हनुमानगढ़ टाउन में किया गया। इसमें बजट के विभिन्न प्रावधानों, कर सुधारों एवं व्यापार जगत पर पडऩे वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता श्रीगंगानगर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज चावला थे। टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश अग्रवाल, सीए पीके कोचर, एडवोकेट बीडी जिंदल, सीए राजेश गोयल एवं एफसी जैन मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य वक्ता सीए नीरज चावला ने केन्द्रीय बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयकर से जुड़े प्रावधानों और बदलावों की विस्तार से जानकारी दी। सीए चावला ने बताया कि डिजिटल प्रणाली को और मजबूत करने से पारदर्शिता बढ़ेगी। करदाताओं को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी एवं केन्द्रीय बजट देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि बजट में कानूनों की सरलता और स्पष्टता बढ़ाने की जरूरत है ताकि आम करदाता और व्यवसायी आसानी से नियमों का पालन कर सकें। टैक्स बार एसोसिएशन हनुमानगढ़ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं और करदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि बजट से जुड़ी सही जानकारी मिलने से कर नियोजन बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

सवालों के दिए जवाब
सेमिनार के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बजट से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका सीए नीरज चावला ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सचिव जिनेन्द्र कोचर, कोषाध्यक्ष अंकुश सिंगला ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सीए विनय जिंदल द्वारा किया गया। महेश चाचाण, विनय जिन्दल, प्रिंस जिंदल, सूर्यप्रकाश, सुरेश कुमार, रोहित मुदंड़ा, इमतियाज, राहुल यादव, यंशवद्र्धन, अंकित कुकड़, शंशाक सिंगला, राजेश गुप्ता, निशांत जैन, यश मित्तल, सुशील मित्तल, दिपांशु गोयल व अन्य सदस्य मौजूद थे।