1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग सुपरवाइजर के साथ मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं से डिस्कॉम कर्मचारियों में भय का माहौल

हनुमानगढ़. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के इंजीनियरिंग सुपरवाइजर राजेश सोनी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में कर्मचारी अब आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इंजीनियरिंग सुपरवाइजर राजेश सोनी के साथ मारपीट करने, सरकारी उपकरण छीनने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं […]

less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़: जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते कर्मचारी।

हनुमानगढ़: जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते कर्मचारी।

हनुमानगढ़. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के इंजीनियरिंग सुपरवाइजर राजेश सोनी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में कर्मचारी अब आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इंजीनियरिंग सुपरवाइजर राजेश सोनी के साथ मारपीट करने, सरकारी उपकरण छीनने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के चार-पांच दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस घटना के विरोध में विद्युत कर्मचारी आगे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जोधपुर विद्युत निगम के कुछ कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता से मिलकर घटनाक्रम से अवगत करवाया। इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि यदि इस तरह से कर्मचारियों के साथ फील्ड में मारपीट की घटना होती है तो हम सब में भय का माहौल बनना लाजमी है। ऐसे माहौल में काम करना संभव नहीं होगा। इसलिए आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को लेकर पुलिस से समन्वय करना चाहिए। ताकि भय मुक्त होकर कर्मचारी बिल वसूली सहित अन्य कार्य कर सकें।