
Mounjaro Weight Loss (Photo- gemini ai)
Mounjaro Weight Loss: स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने हाल ही में अपने वजन से जुड़े संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बचपन से वह दुबली रही हैं और कभी अपने शरीर को लेकर असहज महसूस नहीं किया, क्योंकि समाज में पतली लड़कियों को आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है।
समय के साथ ऐश्वर्या को PCOD, हाइपोथायरॉइड और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं हो गईं। इसी दौरान उन्हें क्लिनिकल डिप्रेशन भी हो गया। उन्होंने बताया कि छह महीनों में उनका वजन करीब 51 किलो से बढ़कर 70 किलो तक पहुंच गया। इस बदलाव ने उनके आत्मविश्वास पर गहरा असर डाला, खासकर डबल चिन को लेकर वह बेहद असहज हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली।
ऐश्वर्या ने डाइट कंट्रोल, वॉकिंग, रोज के स्टेप्स पूरे करना, ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट की मदद, सब कुछ ट्राई किया। शरीर की शेप में थोड़ा बदलाव आया, लेकिन वजन कम नहीं हुआ। इसी दौरान प्लांटर फैशिआइटिस और यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से एक्सरसाइज भी रोकनी पड़ी।
आखिर में डॉक्टर की सलाह पर ऐश्वर्या को माउंजारो (Mounjaro) नाम की दवा दी गई। उन्होंने बताया कि पहले महीने में ही 4 किलो वजन कम हो गया। 6 महीनों तक हर हफ्ते इंजेक्शन लेने से उनका वजन 74 किलो से घटकर 52 किलो हो गया। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह बदलाव बहुत तेज और चौंकाने वाला था।
ऐश्वर्या ने ईमानदारी से बताया कि इस दवा के साइड इफेक्ट भी थे। शुरुआत में उन्हें तेज मिचली हुई, काफी बाल झड़े और यह दवा काफी महंगी साबित हुई। एक इंजेक्शन की कीमत करीब 4,000 रुपए थी, यानी इलाज का खर्च हर किसी के बस का नहीं है।
डॉ. शिवा कार्तिक रेड्डी के अनुसार, माउंजारो जैसी दवाएं शरीर के उन हार्मोन्स पर असर डालती हैं जो भूख और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। ये पेट को धीरे खाली होने देती हैं और दिमाग को जल्दी पेट भरा होने का संकेत देती हैं, जिससे खाना कम हो जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि ये दवाएं सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होती हैं जिन्हें डायबिटीज, मोटापा, PCOD या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी मेडिकल समस्याएं हों। ये सिर्फ दिखावे के लिए वजन घटाने का तरीका नहीं हैं।
Published on:
09 Feb 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
