7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब में मिली बेटे की लाश, 3 दिन से था लापता, फेमस रैपर पर टूटा दुखों का पहाड़

Lil Jon son Nathan Smith Found Dead: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस स्टार लिल जॉन के बेटे की लॉश तालाब में मिली है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

2 min read
Google source verification
फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस स्टार लिल जॉन के बेटे की लॉश तलाब में मिली है। इस खबर ने पूरे हर किसी को हैरान कर दिया है।

फेमस रैपर लिल जॉन के बेटे की हुई मौत

Lil Jon son Nathan Smith Found Dead: हॉलीवुड के फेमस रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन (Lil Jon) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। लिल जॉन के 27 साल के बेटे नाथन स्मिथ (Nathan Smith), जिन्हें म्यूजिक की दुनिया में 'डीजे यंग स्लेड' (DJ Young Slade) के नाम से जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले तीन दिनों से लापता नाथन की तलाश एक दुखद मोड़ पर खत्म हुई, जब 6 फरवरी 2026 की सुबह उनका शव पुलिस ने बरामद किया।

रैपर लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ का निधन (Lil Jon son Nathan Smith Found Dead)

ई! न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नाथन स्मिथ पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिवार और दोस्त लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। लोकल पुलिस और ऑफिसर उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटे हुए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अटलांटा में उनके घर के पास ही एक तालाब में नाथन की लाश तैरती हुई मिली। इस खबर ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे म्यूजिक जगत को सन्न कर दिया है।

रैपर लिल जॉन ने किया इमोशनल पोस्ट (Rapper Lil Jon Emotional Post on son death)

जवान बेटे को खोने के गम में लिल जॉन पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपना दर्द लोगों से बांटा हैं। लिल जॉन ने कहा, "हमारे बेटे नाथन की मौत की खबर देते हुए मेरा दिल बैठ रहा है। उसकी मां निकोल स्मिथ और मैं गहरे सदमे में हैं। नाथन एक बहुत ही दयालु और शांत स्वभाव का लड़का था। वह बेहद समझदार और अच्छे दिल वाला था। हमें अपने बेटे पर हमेशा गर्व रहा और हम उसे बहुत प्यार करते थे। हमने उसके साथ बिताए आखिरी पलों में भी उसे वही प्यार और सम्मान दिया, जिसका वह हकदार था।"

नाथन स्मिथ भी थे म्यूजिक प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट (Nathan Smith Found Death)

नाथन सेलिब्रिटी किड होने के अलावा अपनी खुद की पहचान बना रहे थे। उन्होंने फेमस न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। वह एक इंजीनियर होने के साथ ही एक उभरते हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट भी थे। 'डीजे यंग स्लेड' के तौर पर वह अपनी कला को संवार रहे थे और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे।

मौत की वजह अब भी रहस्य

बता दें, नाथन के शव को तलाब से बरामद कर लिया गया है, लेकिन उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी तक एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। क्या यह कोई दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल, पूरा हॉलीवुड सोशल मीडिया के जरिए लिल जॉन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।