भारत, Jun 07, 2026

Daily Rashifal 8 June 2026 : 8 जून 2026 राशिफल: गजलक्ष्मी राजयोग से कई राशियों को मिलेगा लाभ (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Horoscope 8 June 2026:आज का राशिफल 8 जून 2026: 8 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर गुरु बृहस्पति के साथ गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। लगभग 12 वर्षों बाद बन रहा यह शुभ संयोग कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, प्रेम संबंधों में सुधार और करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को निर्णय लेते समय सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ग्रहों की यह विशेष स्थिति दैनिक जीवन, नौकरी, व्यापार और पारिवारिक संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
कर्म का फल शीघ्रता से मिलने का दिन है। कार्यों की दिशा सकारात्मक और सधी हुई रखनी होगी। भावनात्मक संबंधों में पारस्परिक दूरी होने के बावजूद मधुरता बढ़ेगी। पुराने विवादों से निपटने का यह सही समय है।
शुभ रंग: मैरून (Maroon)
शुभ अंक: 7
वृषभ राशि के ऐसे लोग जो राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रयत्नशील रहने का समय है। व्यवसाय में पिछले किए गए कार्यों के फायदे मिलने की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों की उम्मीद से बेहतर कार्य परिणाम मिलने से कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाइट ब्राउन (Light Brown)
शुभ अंक: 6
बदलते हुए घटनाचक्र में दूसरों के साथ तालमेल बिठाकर स्वयं को कार्यस्थल पर बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। भाई-बहनों से बातचीत तनावपूर्ण रह सकती है। भावनात्मक संबंधों में साथी के साथ मनोरंजन और पर्यटन पर जाने की योजना बनेगी।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन (Dark Green)
शुभ अंक: 9
संघर्ष के साथ अपने कार्यों और योजनाओं पर टिके रहने का दिन है। कार्य का फल थोड़ा विलंब से मिलने की संभावना रहेगी, इसलिए धैर्य रखना होगा। मित्रों को कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग देना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए बेहतर रिश्तों के प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ रंग: पीला (Yellow)
शुभ अंक: 8
बेहतर परिणाम से जुड़ा हुआ दिन रहेगा। आप ऊर्जावान और क्षमतावान महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लक्ष्य आसानी से पूरे होने की संभावना रहेगी। पुराने दायित्वों का निर्वहन भी सम्मानपूर्वक होगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग: पर्पल (Purple)
शुभ अंक: 7
कार्यस्थल पर असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यवहार कुशलता और कूटनीति से काम लेना होगा। उच्च अधिकारियों की नाराजगी को बेहतर प्रबंधन के जरिए संभालने की आवश्यकता है। व्यर्थ की चिंताएं मन को घेर सकती हैं।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट (Bright White)
शुभ अंक: 2
संगीत व कला के क्षेत्रों में अभिरुचि बढ़ेगी। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। नए भावनात्मक संबंधों के प्रभाव में दिन की गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को एकाग्रता बनाए रखने में मुश्किल आएगी।
शुभ रंग: कॉफी (Coffee)
शुभ अंक: 6
कुशलता के साथ परिश्रम का दिन रहेगा। परिणाम पक्ष में आने पर आपकी मेहनत और योगदान को सराहा जाएगा। प्रमोशन व स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों को उनके कार्यों में आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट (Off-White)
शुभ अंक: 2
व्यावसायिक पूर्वानुमान के सही जाने से आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी और आपकी छवि में सुधार होगा। पैरेंट्स के साथ व्यवहार में सावधानी रखनी होगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को सावधानी से निर्णय लेने होंगे; जोखिम उठाने से बचें।
शुभ रंग: सैफ्रन / केसरिया (Saffron)
शुभ अंक: 7
कार्यों के परिणाम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। धैर्य के साथ मेहनत करने का समय है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने में बाधा महसूस होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
शुभ रंग: कॉपर / तांबा (Copper)
शुभ अंक: 4
उपलब्ध संसाधनों और सहयोगियों का बेहतर उपयोग करके कार्यों के परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए संघर्ष और विजय का दिन हो सकता है। यात्रा छोटी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।
शुभ रंग: सिल्वर (Silver)
शुभ अंक: 5
जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं। पुराने विरोधी फिर से तनाव देने की कोशिश करेंगे। सहकर्मियों से उलझने से बचना होगा। परिवार और भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी। तत्काल आवश्यकताओं के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग: डार्क ऑरेंज (Dark Orange)
शुभ अंक: 9
संबंधित विषय:
Published on: 07 Jun 2026 03:27 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।