10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Masik Rashifal 2026 February: फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में ग्रहों का महाजमावड़ा, इन 5 राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ धन

Masik Rashifal 2026:

7 min read
Google source verification
Masik Rashifal 2026 February

Masik Rashifal 2026 February : फरवरी 2026 राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

February Rashifal Libra To Pisces: फरवरी 2026 का महीना खगोलीय घटनाओं के केंद्र में रहने वाला है। इस माह ग्रहों के राजकुमार बुध, प्रेम के कारक शुक्र और ऊर्जा के स्रोत सूर्य का कुंभ राशि में मिलन कई दुर्लभ योगों को जन्म दे रहा है। जहाँ 3 फरवरी से ग्रहों का गोचर शुरू होगा, वहीं मध्य फरवरी में कुंभ राशि में 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण होगा, जो वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर बड़े बदलाव लाएगा। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार, यह महीना तुला और धनु जैसी राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है, जबकि वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को अपनी रणनीति बदलने की जरूरत होगी। आइए विस्तार से पढ़ते हैं आपकी राशि का फरवरी माह का लेखा-जोखा। (Masik Rashifal 2026)

तुला राशि मासिक राशिफल (Tula Masik Rashifal 2026 February)

तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी के उत्तरार्ध का थोड़ा समय यदि इग्नोर कर दें तो पूरा माह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपकी कई बड़ी कामनाएं पूरी हो सकती है। सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनकी मदद से आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

फरवरी माह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़ी किसी शुभ सूचना के साथ होगी। इस दौरान कार्य विशेष के लिए की गई यात्रा सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को माह के दूसरे सप्ताह में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

आर्थिक दृष्टि से पूरा माह आपके पक्ष में रहने वाला है। इस माह आप कारोबार में मनचाहा लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। पत्रकारिता एवं कला जगत से जुड़े लोगों को विशेष लाभ एवं सफलता मिलने का योग बनेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको माह के मध्य तक मनचाहा रोजगार मिल सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को माह के इस सप्ताह में परिश्रम और प्रयास के मुकाबले कम प्रशंसा मिलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। इस दौरान व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ दोनों ही खुशनुमा बनी रहेगी। माह के अंत में जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि मासिक राशिफल (Vrishchik Masik Rashifal 2026 February)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको वीर भोग्या वसुंधरा वाक्य हमेशा याद रखना होगा। यदि आप अपने जीवन से जुड़ी चुनौतियों से घबराए बगैर उनका डटकर मुकाबला करते हैं तो आपके काम देर से ही सही लेकिन जरूर पूरे होंगे।

माह की शुरुआत में आपको किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहिए। इस दौरान किसी भी चीज में शार्टकट लेने की बजाए काम को सही तरीके से करें अन्यथा फायदा की जगह नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। इस माह वाहन सावधानी के साथ चलाएं और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं।

माह के पूर्वार्ध में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको लाभ और सफलता दोनों मिल सकती है। इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। अधिक भागदौड़ के चलते आपको शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय अत्यधिक प्रतिकूल है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

माह के मध्य में करियर-कारोबार में एक ओर जहां अच्छे अवसर मिलेंगे वहीं अनावश्यक चीजों पर अधिक धन खर्च होने से बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। माह के उत्तरार्ध में आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा पद न मिलने पर मन खिन्न रह सकता है। वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान शेयर अथवा सट्टेबाजी से दूर रहें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि मासिक राशिफल (Dhanu Masik Rashifal 2026 February)

धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार और निजी जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस माह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के हाथ बड़ी सफलता लग सकती है।

माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस माह लंबी दूरी के साथ विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय अधिक शुभता और लाभ लिए हुए है। इस दौरान आपको कारोबार में खासा मुनाफा होगा। व्यवसाय हो या फिर नौकरी धन लाभ और उसका संचय करना ही आपकी प्राथमिकता रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।

माह के मध्य तक नौकरी में बदलाव करने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपको किसी बड़ी संस्था से अच्छा ऑफर मिल सकता है। धनु राशि के जातकों को इस माह अभिमान और आलस्य से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा उनके लाभ एवं सफलता के प्रतिशत में कमी आ सकती है।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपकी लव लाइफ खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलती रहेगी। हालांकि आपको अपने पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से भी बचें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। माह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि मासिक राशिफल (Makar Masik Rashifal 2026 February)

मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अत्यधिक उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

फरवरी माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप सौभाग्य का साथ मिलने के कारण अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से मनचाहे तरीके से निबटाते हुए नजर आएंगे। कारोबार में भी आपको इस दौरान खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी।

माह के तीसरे सप्ताह तक आपको अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के साथ आपके रोजी-रोजगार पर संकट भी आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कारोबार में नुकसान से बचने और लाभ प्राप्ति के लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कागज संबंधी कार्य समय पर सही तरीके से पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। माह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का विशेष प्रयास करना होगा। माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है। मेल-मिलाप में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी रह सकती है।

उपाय: शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन का दान करें।

कुंभ राशि मासिक राशिफल (Kumbh Masik Rashifal 2026 February)

कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह का दूसरा सप्ताह यदि छोड़ दें तो पूरा महीना सुख-समृद्धि और सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिसके कारण आप अपने देखे हुए ख्वाबों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में बहुत तक कामयाब हो जाएंगे।

करियर-कारोबार अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कद और पद में वृद्धि होगी। सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा। माह के मध्य तक उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षा के अनुसार लाभ होगा लेकिन साथ ही साथ धन खर्च भी खूब होगा। आप कारोबार के विस्तार अथवा किसी योजना अथवा भूमि-भवन आदि को खरीदने में बड़ी पूंजी लगा सकते हैं। इस दौरान आपको धन संचय करने में मुश्किलें आ सकती हैं।

नौकरीपेशा लोगों को माह मध्य में काम का अधिक दबाव बना रहेगा। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इसके लिए माह के उत्तरार्ध का समय अधिक उचित रहेगा। इस दौरान आपको अच्छे आफर भी मिल सकते हैं। व्यवसायी वर्ग इस दौरान कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

लव लाइफ और मैरीड लाइफ दोनों ही अच्छी तरह से चलती हुई नजर आएगी। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के नीचे चौमुखा दीया जलाएं।

मीन राशि मासिक राशिफल (Meen Masik Rashifal 2026 February)

मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभता एवं लाभ लिए रहने वाली है। ऐसे में आपको इस दौरान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निबटाने का प्रयास करना चाहिए। करियर-कारोबार से जुड़े फैसले लेने का यह सही समय रहेगा। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। समय पर कार्य पूरे होने और उसमें मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर सकारात्मक उर्जा और उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवन में मिलने वाली तमाम तरह की उपलब्धि का आनंद लेते हुए नजर आएंगे।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। टारगेट आरिएंटेड काम करने के लिए यह समय चुनौती भरा रह सकता है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें कुछेक अड़चनें आ सकती हैं।

माह के मध्य तक स्थिति संभलने की बजाय बिगड़ती नजर आएगी। इस दौरान आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों से आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है। जीवन के इस कृष्णपक्ष की समाप्ति माह के अंतिम सप्ताह में जाकर होगी।

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मीन राशि के जातकों को इस माह स्वजनों के साथ सहयोग की भावना बनाए रखनी होगी। लोगों की भावनाओं की कद्र करें तथा अपने व्यवहार में नम्रता लाएं।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।