10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Horoscope February 2026: करियर और धन में खुशखबरी, फरवरी 2026 में इन 3 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य

Masik Rashifal February 2026: फरवरी 2026 मासिक राशिफल पढ़ें। ग्रहों के बड़े गोचर, चतुर्ग्रही योग और नक्षत्र परिवर्तन का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव। जानें करियर, धन, प्रेम और उपाय।

6 min read
Google source verification
Monthly Horoscope February 2026

Monthly Horoscope February 2026 : फरवरी 2026 राशिफल

Monthly Horoscope February 2026: फरवरी 2026 मासिक राशिफल ग्रहों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल के कुंभ राशि में एकत्र होने से त्रिग्रही, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य और चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के करियर, धन, रिश्तों और स्वास्थ्य पर साफ़ दिखाई देगा। महीने के दौरान कई ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन और वक्री अवस्था कुछ राशियों के लिए बड़े अवसर लेकर आएंगे तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार फरवरी 2026 कई राशियों को भाग्य का पूरा साथ दिला सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का विस्तृत मासिक राशिफल।

मेष राशि मासिक राशिफल (Mesh Monthly Horoscope February 2026)

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने करियर-कारोबार आदि में अच्छी सफलता मिलेगी। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपका करियर का ग्राफ तेजी से चढ़ता हुआ नजर आएगा।

माह के पूर्वार्ध में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। कामकाज की यह अनुकूलता थोड़े समय के लिए दूसरे सप्ताह में भले ही कम होती नजर आए लेकिन माह के तीसरे सप्ताह तक सौभाग्य आपके साथ बना रहेगा। नतीजतन आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी, लेकिन माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला रह सकता है। इस दौरान आप किसी योजना अथवा कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं।

इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय भी विशेष ध्यान देना होगा। रिश्ते-नातों की दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभता लिए हुए है। पूरे माह आपके शुभचिंतक हर सुख-दुख में साथ खड़े प्रियजन आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और एकता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा चोला चढ़ाएं।

वृषभ राशि मासिक राशिफल (Vrishabh Monthly Horoscope February 2026)

वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिश्रित फलदायी है। इस पूरे माह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य के साथ जीवन से जुड़ी तमाम गुत्थियों को सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। माह की शुरुआत में घर और बाहर दोनों जगह अपनों का सहयोग न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको दूसरों पर निर्भर न रहकर खुद ही कार्य को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार दोनों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर करें।

वृष राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा अन्यथा उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान व्यवसाय में आपको उतना लाभ नहीं हो पाएगा जितना आप उम्मीद संजोए बैठे रहेंगे। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह समय चुनौती भरा रहेगा। करियर-कारोबार और रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको सकारात्मक परिणाम माह के मध्य से मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

करियर-कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। इस दौरान आपकी कारोबारी योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को माह के अंत में अपने अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर चलना लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान जल्दबाजी अथवा आवेश में आकर कोई कारोबारी निर्णय न लें। रिश्ते नाते की दृष्टि से फरवरी माह का उत्तरार्ध प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।

उपाय: दुर्गाष्टकम् का पाठ करें।

मिथुन राशि मासिक राशिफल (Mithun Monthly Horoscope February 2026)

मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप इस माह अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको निश्चित रूप से मनचाही सफलता मिलेगी। इस माह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों और आलोचनाओं आदि को इग्नोर करते हुए करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी।

फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कार्य विशेष से जुड़ी कुछेक मुश्किलें सामने आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने भीतर नकारात्मक विचार आने से रोकते हुए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा क्योंकि कुछ ही दिनों में चीजें एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगी और एक बार फिर सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक देगी।

माह के दूसरे सप्ताह से करियर-कारोबार में उन्नति एवं लाभ होता नजर आएगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को खासा लाभ हो सकता है। कोई बड़ी कारोबारी डील होने की संभावना बनेगी। उच्च शिक्षा अथवा करियर कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा होगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

माह के मध्य में पूर्व में किये गये निवेश से खासा लाभ होगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। माह के उत्तरार्ध में आपको अपने सेहत, संबंध और संपत्ति को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इस दौरान भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन चिंतित रहेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों और जीवनसाथी के साथ विशेष रूप से सामंजस्य बनाए रखें। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार या फिर किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें।

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि मासिक राशिफल (Kark Monthly Horoscope February 2026)

कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के मुकाबले कम फल की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सहयोगियों और सीनियर से अपेक्षि सहयोग न मिलने के कारण कठिनाई का अनुभव होगा।

सेहत और संबंध की दृष्टि से भी फरवरी माह का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय तथा खान-पान में खूब सावधानी बरतें। माह के दूसरे सप्ताह में आपको धन का प्रबंधन करके चलने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपका पैसा अनावश्यक चीजों पर खर्च होने पर बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।

फरवरी माह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिसके चलते आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मध्यम लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान कोई भी कारोबारी डील करते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है।

करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी यह स्थिति माह के तीसरे सप्ताह तक बनी रहेगी। फरवरी के अंत में एक बार फिर बहारें आपके जीवन में आएंगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस पूरे माह बहुत संभलकर लोगों के साथ बात व्यवहार करना होगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ पैदा हुई गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें।

उपाय: शिवाष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि मासिक राशिफल (Singh Monthly Horoscope February 2026)

सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने के कुछ समय को इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीना सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आप पर किस्मत पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगी और आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। फरवरी माह की शुरुआत से आपको स्वजनों का साथ और सहयोग मिलेगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह नजर आएगा। आप अपने कार्यों को सकारात्मक भाव से करते हुए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे।

कारोबार में खासी प्रगति एवं लाभ मिलने से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे थे तो आपकी यह मनोकामना इस माह में पूरी हो जाएगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को माह के मध्य में खासा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

इस दौरान परिवार अथवा मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी करने का अवसर प्राप्त होगा। फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में कुछ समय के लिए आपको कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। आत्मीय रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। संतान की विशेष उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या राशि मासिक राशिफल (Kanya Monthly Horoscope February 2026)

कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी माह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ और अनुकूल साबित होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे आपकी यह योजना फलीभूत होती नजर आएगी। चूंकि समय आपके पक्ष में है इसलिए इस दौरान आपके अधूरे और अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। इस दौरान आप किसी के उकसावे में आकर अथवा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। फरवरी माह का दूसरा सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है, इसलिए धन का प्रबंधन करके चलें।

हालांकि माह के मध्य में आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी। इस दौरान आपको मनचाहा धन लाभ होगा और धन की बचत भी होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। माह के उत्तरार्ध में तीसरे सप्ताह के कुछ समय को छोड़ दें तो बाकी समय में आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी।

रिश्ते-नाते को बेहतर को बनाए रखने के लिए लोगों के संवाद बनाए रखें। माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें।