2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal: 2 से 8 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल: इन 3 राशियों की बदल सकती है किस्मत, क्या आपकी भी है लिस्ट में?

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल। जानिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य, धन, शुभ अंक और शुभ रंग। यह राशिफल आपके सप्ताह की सही दिशा बताएगा।

5 min read
Google source verification
Weekly Horoscope Feb 2–8

Weekly Horoscope Feb 2–8: इन राशियों को मिलेगा बड़ा मौका, इनको रहना होगा सतर्क | साप्ताहिक राशिफल 2–8 फरवरी

Weekly Rashifal 2 February to 8 February 2026: फरवरी का यह सप्ताह जीवन में नई संभावनाएं, भावनात्मक समझ और व्यावसायिक निर्णयों का संकेत दे रहा है। 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल आपके करियर, प्रेम संबंधों, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और धन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करता है। इस सप्ताह कुछ राशियों को नए अवसर, कुछ को आंतरिक संतुलन, तो कुछ को धैर्य और समझदारी की आवश्यकता होगी। हर राशि के लिए शुभ अंक और शुभ रंग दिए गए हैं ताकि आप सकारात्मक ऊर्जा को अपने पक्ष में कर सकें। एस्ट्रोलॉजर डॉ संजीव कुमार शर्मा से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक साप्ताहिक राशिफल और अपने सप्ताह की सही योजना बनाएं।

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

कार्यस्थल पर संतुलित दृष्टिकोण और निजी संबंधों में प्रेम पूर्ण व्यवहार सुखद स्थिति बनाएगा। जीवन के हर पहलू में आदर्श समन्वय बनेगा जिससे पेशेवर लक्षण और परिवार की जिम्मेदारियां को निष्ठा से पूर्ण कर सकेंगे। व्यावसायिक या निजी संबंधों में दूसरों को दखल न देने दें। कम पर पाबंदियां हटकर और संबंधों में बिना किसी लागलपेट के भावनाएं जाहिर करेंगे। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे और मेहमान नवाजी का प्रदर्शन भी करेंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 होगा और शुभ रंग ग्रे होगा।

वृषभ राशि (Vrishabha Saptahik Rashifal)

खान पान या भावनाओं के अतिरेक से बचें। पुरानी स्थितियों का अंत होगा। जल्द ही कुछ बड़ी घटनाएं घटित होगी और आप नए आयामो की खोज करेंगे। किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए एक अलग और नया तरीका अपनाएंगे। एक नई शुरुआत करने का समय है। कोई बड़ा अवसर आपकी प्रतीक्षा में है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और आपका शुभ रंग रॉयल ब्लू है…

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

व्यक्तिगत या पेशेवर तनाव की स्थिति में नकारात्मक तर्क और रवैया अपनाने से बचे। मुश्किल टकरावों और विवादों के दौरान व्यावहारिक समझदारी का परिचय देंगे। कार्यस्थल पर किसी चालक युक्ति से बचें अन्यथा आप अनजाने में ही किसी बड़े विवाद या झगड़े में फंस सकते हैं। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। रिश्तो में भावना और संवेदनशीलता की कमी महसूस करेंगे।सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और आपका शुभ रंग सी ग्रीन है…

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

व्यक्तिगत रिश्तों में अधिक प्रेम पूर्ण और देखभाल करने वाले होंगे और बदले में पूर्ण वफादारी और सहयोग की अपेक्षा करेंगे। पारिवारिक चर्चा के दौरान अत्यधिक संवेदनशील होने और बातों को व्यक्तिगत रूप से लेने से बचे। आसपास मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले और नकारात्मक लोगों का सामना करने से ना घबराए। ध्यान करना लाभदायक रहेगा। धनु राशि का कोई व्यक्ति जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ परपल है…

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

पारिवारिक चर्चा के दौरान अत्यधिक संवेदनशील होने और बातों को व्यक्तिगत रूप से ना लें। कोई बुजुर्ग निराश हो सकता है उसे आपका समय की अपेक्षा है। निजी संबंध सुखद रहेंगे। हर छोटी चीज की चिंता करके समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें तो बेहतर होगा। अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोषजनक साबित होंगे। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 16 है और शुभ रंग डार्क रेड है।

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

व्यक्तिगत संबंधों में आपकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी। जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करने के लिए तैयार रहे। सप्ताह के अंत में स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वाकांक्षी होकर पेशेवर लक्ष्यो और उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग ब्राउन है।

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

घर और कार्य स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति देंगे। ध्यान और आत्म मंथन के माध्यम से शांति और सामान्य से के गहने स्तरों को महसूस करेंगे। हंसी प्रेम और खुशहाली हासिल करने के लिए जिंदगी का भरपूर जश्न मनाएंगे। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है जब आप भीतरी वास्तविकता को समझ कर स्वयं को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में स्नेह लेकर आएगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग ग्रीन है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Saptahik Rashifal)

संवाद कौशल से नए और दिलचस्प लोगों को आकर्षित करेंगे। अपने विचारों को स्पष्ट से साझा करके उलझन को सुलझाएंगे। पेशेवर लक्ष्य प्राप्त करेंगे हालांकि विरोधियों से सावधान रहें। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। अनेपक्षित लोगों की बेतूकी प्रतिक्रियाओं से सावधान रहे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। अभिव्यक्तियों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ नेवी ब्लू है।

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

निकट भविष्य में लाभ के प्रबल अवसर बनेंगे। आगे बढ़ने के लिए नए संपर्क बनाना आवश्यक होगा। विदेश से होने वाला संचार आपके पक्ष में रहेगा और वहां से अच्छे समाचार भी मिलेंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने अंतर मन की सुने।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक5 है और शुभ रंग रेड है।

मकर राशि: (Makar Saptahik Rashifal)

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को थोड़े से ध्यान और उचित देखभाल से हल किया जा सकेगा। ध्यान और आत्म मंथन के माध्यम से शांति और सामंजस्य के गहने स्तरों को महसूस करेंगे। व्यवहारिक विवरणों और वित्त को स्पष्ट के साथ सुलझाएंगे। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। आध्यात्मिक विकास और जागरूकता ने दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और मूल्यों की ओर ले जाएंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक हैँ।

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)

ऊर्जा का एक बेहतर संतुलन थोड़े समय के भ्रम और सुरक्षा के बाद आपके आंतरिक और बाहरी जीवन में स्थिरता देगा। निवेश के मामले में जोखिम लेने से बचे। मीडिया में सक्रियता लाभ पहुंचाएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और प्रकृति के निकट समय बिताए। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। बुद्धि और प्रबंधन कौशल का उपयोग करके पेशेवर लक्ष्य हासिल करेंगे। स्वास्थ्य वित्त और संबंधों को गंभीरता से लें जीवन के सभी क्षेत्रों में अतिरेक से बचे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग सफेद है…

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)

तर्क से ज्यादा अंतरात्मा की सुनना बेहतर रहेगा। योजनाएं पूर्ण होगी और आपको वह सम्मान मिलेगा जिसके आप हकदार है। प्रेम संबंधों में गहराई महसूस करेंगे और कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध व्यावसायिक सहयोग और साझेदारियां अद्भुत और सहयोगी साबित होगी। इस दौरान रचनात्मक तो होंगे साथ ही संवेदनशील भी रहेंगे। शारीरिक मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। तन मन और आत्मा में समन्वय रहेगा। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 14 है और शुभ रंग ब्राउन है।