
Lucky Nakshatra: व्यक्ति के जीवन पर जिस तरह से उसकी राशि और ग्रहों का प्रभाव पड़ता है, उसी तरह से नक्षत्रों का भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नक्षत्रों के माध्यम से व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में आसानी से जान सकता है। हमारे जन्म नक्षत्र का हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे नक्षत्रों के बारे में बताया गया है, जिसमें जन्म लेने वाले व्यक्ति किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इन नक्षत्र में पैदा हुए लोगों के पास कभी- भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। ये लोग अपने जीवन में बहुत धन दौलत कमाते हैं। आइए यहां हम जानते हैं उन लकी नक्षत्रों के बारे में।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य उनका हमेशा साथ देता है। हालांकि इन लोगों को सफलता देर से मिलती है, लेकिन जब मिलती है तो इनके साथ हमेशा रहती है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग शांतिप्रिय तरीके से अपना काम करना पसंद करते हैं।
अनुराधा नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र में अनुराधा नक्षत्र को 17 वां नक्षत्र माना जाता है। ये बेहद ही शुभ नक्षत्र होता है। इस नक्षत्र में पैदा होने वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। ये लोग अपना सारा काम न्यायपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को शनि देव की खास कृपा होती है।
धनिष्ठा नक्षत्र
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को पास कुबेर का खजाना होता है। इन लोगों को कभी धन दौलत की कमी नहीं होती है। ये लोग खुद तो बहुत कमाते ही हैं, इसके साथ इनके पास पैतृक संपत्ति भी बहुत होती है। इन लोगों का जीवन बहुत ही सुखमय बीतता है।
Published on:
02 Feb 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
