11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजयपुर में जेडीएस का जनता समावेश 27 फरवरी को, पंचायत चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को साधने की तैयारी

किसान और राज्य के मुद्दों को केंद्र में रखकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारीजेडीएस ने आगामी पंचायत चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विजयपुर में 27 फरवरी को जनता समावेश आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम पार्टी की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती […]

less than 1 minute read
Google source verification
जेडीएस

जेडीएस

किसान और राज्य के मुद्दों को केंद्र में रखकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
जेडीएस ने आगामी पंचायत चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विजयपुर में 27 फरवरी को जनता समावेश आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम पार्टी की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह का हिस्सा होगा। जेडीएस के जिला अध्यक्ष शंकर मदलगि ने बताया कि पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा द्वारा स्थापित संगठन ने 25 वर्षों का सफर पूरा किया है और इसी अवसर पर यह बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य फोकस कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र रहेगा और इसके बाद राज्यभर में जिला स्तर पर भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार हाल ही में हासन में हुए सम्मेलन में लगभग ढाई लाख कार्यकर्ता जुटे थे, जबकि विजयपुर में करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सम्मेलन को पंचायत, तालुक और जिला पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मदलगि ने कहा कि जेडीएस राज्य के मुद्दों और किसानों की समस्याओं को लगातार उठाती रही है, इसलिए पार्टी का जनाधार अभी भी मजबूत बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी उम्मीदवारों को संतोषजनक समर्थन मिला।

नई ऊर्जा भरने का भी मंच
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एवं जेडीएस राज्य अध्यक्ष एच. डी. कुमारस्वामी, युवा नेता निखिल कुमारस्वामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सम्मेलन न केवल रजत जयंती का उत्सव होगा, बल्कि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का भी मंच साबित होगा।