11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की लोगों को सलाह

युवाओं और अभिभावकों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूकइंटरनेट का उपयोग आज लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इंटरनेट का उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। यह बात शिवमोग्गा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) […]

less than 1 minute read
Google source verification
साइबर ठगी बढऩे पर सतर्क रहने की अपील

साइबर ठगी बढऩे पर सतर्क रहने की अपील

युवाओं और अभिभावकों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इंटरनेट का उपयोग आज लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इंटरनेट का उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। यह बात शिवमोग्गा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ए. जी. करिअप्पा ने कही। वे जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा आयोजित सेफर इंटरनेट डे कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग, ऑनलाइन सेवाओं, शिक्षा और संचार सहित लगभग सभी क्षेत्रों में इंटरनेट का उपयोग हो रहा है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण पढ़े-लिखे लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। एएसपी ने बताया कि साइबर अपराधी फिशिंग, फर्जी कस्टमर केयर कॉल, निवेश के नाम पर ठगी और डिजिटल गिरफ्तारी जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों से करोड़ों रुपए ठग रहे हैं। उन्होंने लोगों को अपनी निजी जानकारी, ओटीपी और पिन नंबर किसी से साझा नहीं करने और नियमित रूप से पासवर्ड बदलते रहने की सलाह दी।

ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की अपील
उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, जिससे नुकसान को रोका जा सके। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी बैंकिंग ऐप या केवाईसी अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन को हैक कर लेते हैं। इसी तरह कम समय में अधिक मुनाफा देने वाले निवेश ऐप भी ठगी का बड़ा जरिया बन रहे हैं। अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों द्वारा उपयोग की जा रही वेबसाइट और ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।