5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर, Jun 05, 2026

MP-UP के यात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच, लागू होगी नई व्यवस्था

Good news for Railway Passengers: मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों में स्थायी रूप से तीन-तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की मंजूरी दी है।

Indian Railway Update

भारतीय रेलवे अपडेट (सोर्स: ANI)

Indian Railway: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने को हैं। अब दोबारा और लगातार बढ़ती यात्री भीड़ के बीच एमपी के इंदौर से उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने इंदौर बरेली- इंदौर एक्सप्रेस(Indore Bareilly Express) सहित प्रमुख ट्रेनों में स्थायी रूप से तीन-तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की मंजूरी दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग के बाद लिया निर्णय

पिछले कई महीनों से इंदौर-बरेली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही थी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई थी। रेलवे को लगातार यात्रियों की ओर से अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग मिल रही थी। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त स्लीपर कोच जुडऩे के बाद प्रत्येक ट्रेन में कुल 20 कोच हो जाएंगे, जिससे सैकड़ों अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इसका लाभ इंदौर से उत्तर प्रदेश, ग्वालियर, आगरा और बरेली सहित अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा।

उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वालों को मिल सकती है राहत

इंदौर बरेली- इंदौर एक्सप्रेस(Indore Bareilly Express) के अलावा प्रयागराज समर स्पेशल ट्रेन में भी अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जा रहा है। इससे दिल्ली और उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

बेहतर रेल कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन को भी नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इससे इंदौर क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

निर्माण के चलते ट्रेनों के मार्ग बदले

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित हुए हैं। 15017 लोतिट गोरखपुर 27 से 29 जून तक प्रयागराज प्रयागराज रामबाग बनारस-वाराणसी के रास्ते जाएगी। 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर 28 व 29 जून को 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा 27 जून को 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ 29 जून को 22103 लोतिट - अयोध्या कैंट 29 जून को प्रयागराज फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़- सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें