
annapurna temple foundation day festival
indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के प्रमुख आस्था के केंद्र अन्नपूर्णा मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस महोत्सव शुक्रवार सुबह महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ। ध्वजा पूजन, मां अन्नपूर्णा के अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन किया गया। शाम को हनुमत ढोल पथक दल ने मंदिर परिसर में सामूहिक प्रस्तुति दी। मंदिर पर सुबह से देर रात तक भक्तों ने मां अन्नपूर्णा, मां काली एवं मां सरस्वती के दर्शन किए।
अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट, मंदिर संचालन समिति और भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजन हुआ। विधायक मधु वर्मा एवं रमेश मेंदोला ने मस्तक पर पूजन सामग्री धारण कर मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना की। स्वामी जयेंद्रानंद गिरी के सान्निध्य में ध्वजा पूजन भी किया। रात में भजन गायक गन्नू महाराज ने भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक भक्त भजनों पर थिरकते रहें। मंदिर के न्यासी मंडल के प्रमुख विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग और दिनेश मित्तल ने बताया कि अन्नपूर्णा लोक के नूतन स्वरुप की स्थापना वर्ष 2023 में की गई थी।
महोत्सव में शनिवार को सुबह 5 से 7.30 बजे तक मां के अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन के बाद सुबह 9 बजे से नवचंडी पाठ होगा। शाम 6 बजे मां को 56 भोग समर्पित किए जाएंगे। संध्या 6.30 बजे से समूचे मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से श्रृंगारित किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।
Published on:
30 Jan 2026 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
