4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 2 जिलों में 800 करोड़ की लागत से होंगे काम, बिछेंगी नई रेललाइन

MP News: मध्यप्रदेश में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इंदौर-उज्जैन समेत अन्य स्टेशनों पर करीब 800 करोड़ रूपये के विकास कार्य किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
mp news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश में सिंहस्थ-2028 को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदौर-उज्जैन और उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों पर करीब 800 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में नई रेल लाइनों का निर्माण, प्लेटफार्म का विस्तार, यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप ड्रेनेज सिस्टम और पानी की लाइन बिछाने जैसे अहम कार्य शामिल है। रेलवे का लक्ष्य है कि सिंहस्थ के दौरान देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे डीआरएम अश्विनी कुमार ने उक्त जानकारी दी । उन्होंने बताया कि सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से अपनी योजना पर काम शुरू कर दिया है।

इंदौर-उज्जैन समेत अन्य स्टेशनों पर होगा काम

इंदौर-उज्जैन और आसपास के स्टेशनों पर प्लेटफार्म एक्सटेंशन का कार्य किया जा रहा है ताकि यात्रियों के भारी दबाव को आसानी से संभाला जा सके। इसके साथ ही स्टेशनों पर नई ड्रेनेज लाइन और पानी की सप्लाई लाइन डाली जा रही है, जिससे आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए होल्डिंग एरिया भी विकसित किए जा रहे हैं। इससे जरूरत पड़ने पर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका जा सकेगा और मेन लाइनों को खाली रखकर अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो पाएगा। कुछ स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं भी विकसित की जा रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

6 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान

रेलवे ने यात्रियों के टिकट खरीदने के लिए जागरूक करने की पहल शुरू की है। मंडल के वाणिज्य विभाग के द्वारा मेरा टिकट, मेरी शान, विकसित भारत के लिए मेरा योगदान यात्री जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है। ये अभियान 6 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ डीआरएम अश्विनी कुमार ने इंदौर रेलवे स्टेशन से किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को बढ़ावा मिलेगा।