AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Central GST raids : कॉलोनी डेवलपमेंट की राशि पर जीएसटी नहीं चुकाने पर सेंट्रल जीएसटी की एंटी इवेजन की टीम ने गुरुवार रात उखरी रोड बल्देवबाग में सेंचुरी डेवलपर के यहां छापे की कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह तक चली जांच में ढाई करोड़ रुपए की जीएसटी की गड़बड़ी पकड़ी गई। यह राशि डेवलपर संदेश जैन से वसूली जाएगी। जीएसटी रिटर्न की जांच में भी 10 लाख रुपए की गड़बड़ी मिली है। फिलहाल, टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार टीम ने उखरी के अलावा नक्षत्र नगर करमेता में सेंचुरी डेवलपर के कार्यालय में कार्रवाई की। दो अलग-अलग टीमों ने कॉलोनी डेवलपमेंट से जुडे़ दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की। डेवलपर ने नक्षत्र नगर में चार कॉलोनियां विकसित की हैं। इसके लिए भूमिस्वामी से एग्रीमेंट भी किया गया है। डेवलपर विभिन्न भू-स्वामियों को भूमि विकास सेवाएं प्रदान कर रहा था। इन सेवाओं में भूमि को प्लॉट के रूप में बिक्री के लिए उपयुक्त बनाना शामिल है। इन सेवाओं को वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट सेवाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन पर जीएसटी लागू है। लेकिन, डेवलपर ने इसमें गड़बड़ी की है।

एंटी इवेजन शाखा ने अलग-अलग जगह से डाटा जुटाया, तो गड़बड़ी सामने आई। जीएसटी नियमों के उल्लंघन के संकेत मिलने पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के आयुक्त के साथ जांच दल ने छापे की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में पता चला है कि डेवलपर ने भूमि के रूप में प्राप्त राशि पर जीएसटी का भुगतान नहीं किया। उक्त फर्म की तरफ से फाइल की गई जीएसटी रिटर्न में गड़बडी पाई गई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Dec 2024 01:15 pm
Published on:
28 Dec 2024 01:06 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।