6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

39 हजार कैरिंग चार्ज वसूला, तीन कैंटर सामान जब्त

नगर निगम की सतर्कता शाखा ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 39 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया और तीन कैंटर सामान भी जब्त किया। जगतपुरा पुलिया, कालीमाता मन्दिर सेक्टर-10, मालवीय नगर के मॉडल टाउन, एनडब्लूआर जगतपुरा, जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर के प्रधान मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाए। टैक्स पर सख्ती…57.22 लाख […]

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Feb 06, 2026

नगर निगम की सतर्कता शाखा ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 39 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया और तीन कैंटर सामान भी जब्त किया। जगतपुरा पुलिया, कालीमाता मन्दिर सेक्टर-10, मालवीय नगर के मॉडल टाउन, एनडब्लूआर जगतपुरा, जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर के प्रधान मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाए।

टैक्स पर सख्ती...57.22 लाख वसूले

नगर निगम ने बकाएदारों से सख्ती दिखाते हुए 57.22 लाख रुपए वसूल किए। झोटवाड़ा और वैशाली नगर क्षेत्र में छह सम्पत्तियों पर नगरीय विकास कर बकाया था। एक सम्पत्तिधारक ने मौके पर राशि जमा करवाई। जोन उपायुक्त मनीषा यादव ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करवाई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।