6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का नंबर जारी, देखें टॉप 50 नाम

RPSC: आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिन परीक्षाओं का अंतिम परिणाम आ चुका है या आगे आने वाली भर्ती परीक्षाओं में जब भी फाइनल रिजल्ट घोषित होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
RPSC

RPSC

RPSC Result: राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा एक बड़ा बदलाव सामने आया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने किसी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के पूरे अंक सार्वजनिक किए हैं। अब तक आयोग अंतिम परिणाम तो जारी करता था, लेकिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले डिटेल नंबर अलग से उपलब्ध नहीं कराए जाते थे। गुरुवार को आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 (RAS 2023) के सफल अभ्यर्थियों के नंबर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, वे अब अपने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबर ऑनलाइन देख सकते हैं।

RPSC: पारदर्शिता बढ़ाना मकसद


आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिन परीक्षाओं का अंतिम परिणाम आ चुका है या आगे आने वाली भर्ती परीक्षाओं में जब भी फाइनल रिजल्ट घोषित होगा, उसके बाद सफल उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। इस फैसले को अभ्यर्थियों के बीच सकारात्मक माना जा रहा है। लंबे समय से यह मांग उठती रही थी कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता हो और उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन की स्पष्ट जानकारी मिले। अब उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि वे किस स्तर पर खरे उतरे।

RPSC Result: देखें रिजल्ट

रैंकनाममेन्स परीक्षाइंटरव्यूकुल मार्क्स
1कुशल चौधरी355.7550405.75
2अंकिता पाराशर352.5044396.50
3परमेश्वर चौधरी357.2539396.25
4रंजन कुमार शर्मा330.7558388.75
5विक्रम सिंह खीरिया328.7558386.75
6राशि कुमावत340.7545385.75
7अंजनी कुमार334.2550384.25
8प्रदीप सहारण333.0050383.00
9कमल चौधरी323.7555378.75
10विकास सियाग320.5058378.50
11कुलदीप कुमावत318.7559377.75
12ऋछपाल गोदारा311.2565376.25
13मदन लाल देलू318.7557375.75
14बलवीर ढाका315.5060375.50
15अवन्तिका325.2550375.25
16प्रियंका चौधरी330.2545375.25
17महेन्द्र कुमार यादव321.0054375.00
18करण कुमार मेघवंशी329.0046375.00
19राजेन्द्र प्रसाद स्वामी330.0045375.00
20अशोक गोआर319.5055374.50
21नेहा भोजवानी316.2558374.25
22दयाल राम ढाका331.0043374.00
23विकास चौधरी316.0057373.00
24रितु भोजवानी320.7552372.75
25रूपल झाझरिया310.7560370.75
26अंशिका अग्रवाल322.0048370.00
27प्रवीण कौर314.7555369.75
28हिमानी राठौड़319.7550369.75
29सरोज चोयल324.5045369.50
30विरेन्द्र कुमार इचोलिया316.2553369.25
31दिनेश324.0045369.00
32नीरज शर्मा309.5059368.50
33टेरेसा चाहर318.7549367.75
34पायल दाधीच311.5056367.50
35उत्कर्ष सत्तवन332.0035367.00
36सहीराम गोलिया311.7555366.75
37राहुल मीणा317.7549366.75
38रजनीश भाकर320.0045365.00
39शंकर गुर्जर309.7555364.75
40नीरू यादव308.5056364.50
41राजेन्द्र लालास308.2556364.25
42पूनम311.2553364.25
43जितेन्द्र कुमार चोपड़ा313.0051364.00
44संजय डुकिया318.0046364.00
45वर्षा वैष्णव302.5060362.50
46कैलाश रणवा321.2541362.25
47राजेश जाट312.2550362.25
48राजश्री कनावत315.0047362.00
49आनन्द पटेल312.0050362.00
50रविन्द्र सिंह314.7547361.75