
आरोपी विकास कुमार अरेस्ट, पत्रिका फोटो
जयपुर। नारायण विहार थाना पुलिस और जिला विशेष टीम जयपुर दक्षिण ने ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात में काम में ली गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उस पर क्रेडिट कार्ड का एक लाख रुपए कर्जा हो गया था जिसके चलते उसने ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात की।
नारायण विहार थाना पुलिस के अनुसार 2 जनवरी को थाना इलाके में ज्वैलरी शॉप में साइड की दीवार तोड़कर चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी खंगाले और पुख्ता पहचान होने के बाद सिरसी रोड निवासी विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर कुल 4 किलो 216 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने क्रेडिट कार्ड और लोन से जुड़े कर्ज के दबाव में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सिरसी रोड भांकरोटा निवासी विकास ने बताया कि उसके उपर क्रेडिट कार्ड का एक लाख रुपए बकाया चल रहा था। जिसकी वजह से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ज्वैलरी शॉप में साइड की दीवार तोड़कर वह शॉप में घुसा और शोकेस में रखे चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने ज्वैलरी शॉप के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी की पहचान उजागर हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपी की सिरसी रोड पर मौजूदगी होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस की गहन पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
21 Jan 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
