
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। वे हेलीकॉप्टर से तूफानी चुनावी दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज पाली लोकसभा सीट पर वोट अपील करेंगे। बेनीवाल यहां कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल के समर्थन में सभा को सम्बोधित करेंगे।
गौरतलब है कि पाली लोकसभा सीट पर संगीता बेनीवाल का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी से है। चौधरी इस सीट से मौजूदा सांसद हैं, जिनपर भाजपा ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।
नागौर लोकसभा सीट से इंडिया-आरएलपी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल बुधवार शाम कांग्रेस उम्मीदवार संगीता बेनीवाल के पक्ष में पाली सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी सभा शाम 4 बजे भोपालगढ़ में रखी गई है। ऐसे में बेनीवाल का बेनीवाल के लिए वोट मांगने उतरने को लेकर पाली के लोगों के बीच चर्चा है।
इस लोकसभा चुनाव में तीन 'बेनीवाल' चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इनमें नागौर से हनुमान बेनीवाल, पाली से संगीता बेनीवाल और बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये तीनों ही बेनीवाल कांग्रेस-इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार हैं।
चुनाव नज़दीक आने के साथ ही पाली लोकसभा सीट का सियासी पारा भी गरमा गया है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार यहां से जीत पाने को लेकर अपना पूरा ज़ोर लगा रहे हैं।
इसी सीट पर मंगलवार को एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रोड शो करके भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी के पक्ष में वोट अपील की थी। कंगना को पाली से रवाना हुए ज़्यादा वक्त नहीं गुज़रा है कि अब यहां इंडिया-आरएलपी के 'आक्रामक' नेता हनुमान बेनीवाल एंट्री मारने जा रहे हैं।
Published on:
24 Apr 2024 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
