12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air Show: जलमहल के आसमान में 11 फाइटर जेट और 6 हेलीकॉप्टर दिखाएंगे सांसें थाम देने वाले करतब

Jaipur air show 2026: गूंजेगी गर्जना, लौटेगा रोमांच का सुनहरा पल। 75 हजार दर्शक, सख्त सुरक्षा… जयपुर बनेगा एयर पावर का गवाह।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 12, 2026

Suryakiran Aerobatic Team: जयपुर. शांत जलमहल 22 फरवरी को एक अलग ही दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है। आम दिनों में जहां झील के पानी पर सिर्फ हवा की लहरें थिरकती हैं, वहीं उस दिन आसमान गर्जना से कांपेगा और पलक झपकते ही रंग-बिरंगी रेखाएं आकाश पर इतिहास रचती नजर आएंगी। भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम यहां ऐसा रोमांच बिखेरेगी, जिसे देखने के लिए हजारों आंखें टकटकी लगाए होंगी।

तैयारियां तेज हैं और हर विभाग चौकन्ना सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और पार्किंग तक की बारीक रणनीति बनाई गई है। क्योंकि अनुमान है कि 75 हजार से ज्यादा लोग इस अद्भुत नजारे के गवाह बनेंगे।

सबसे ज्यादा उत्सुकता उन पलों को लेकर है, जब 11 फाइटर जेट एक साथ हवा में उछाल भरेंगे। तेज रफ्तार, सटीक समन्वय और रंगीन धुएं से आसमान पर बनते रहस्यमयी पैटर्न दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देंगे। पल भर में ऊपर-नीचे, क्रॉस और फॉर्मेशन बदलते ये विमान ऐसा भ्रम पैदा करेंगे मानो आकाश में कोई युद्ध चल रहा हो। वहीं सारंग टीम के 6 हेलीकॉप्टर अपने खास स्टंट से रोमांच को और गहरा करेंगे।

पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी, विशेष पुलिस बंदोबस्त और यातायात प्लान लागू रहेगा। प्रशासन का दावा है कि हर व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

22 फरवरी को जलमहल सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि साहस, कौशल और भारतीय वायु सेना की शक्ति का जीवंत मंच बनेगा—जहां हर नजर आसमान पर और हर दिल रोमांच से धड़कता नजर आएगा।