
सीएम भजनलाल व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी। फाइल फोटो पत्रिका
Union Budget 2026 : 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश किया गया। राजस्थान में इस बजट का स्वागत किया गया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। 7 फीसद की विकास दर के साथ देश 'पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सीएम भजनलाल ने लिखा कि बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी। डेटा सेंटर और सोलर क्षेत्र में मिलने वाले प्रोत्साहन से हमारे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
सीएम भजनलाल ने आगे लिखा कि यह बजट युवाओं के कौशल, नारी शक्ति के सम्मान और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी का युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार!
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा मैं प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ने के लिए जो आधारशिला रखनी है और जो गति देनी है उसपर आधारित बजट देश को समर्पित किया है। हमें भरोसा है कि ये बजट बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ इस बजट में है।
Published on:
02 Feb 2026 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Budget 2026
