
Rajasthan weather: जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग ने तीन फरवरी को प्रदेश के 15 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर में सुबह और देर रात दृश्यता कम रहने की संभावना है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो फरवरी को एक और बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और किसानों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
Updated on:
02 Feb 2026 09:56 am
Published on:
02 Feb 2026 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
