10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food Safety: राजस्थान के इस शहर में 43,421 लीटर संदिग्ध घी जब्त, फर्म पर बड़ी कार्रवाई

Consumer Safety: शुद्ध आहार अभियान की बड़ी सफलता, चोरी-छिपे चल रहा था घी का कारोबार, गोदाम सीज। अनसेफ रिपोर्ट के बाद खुली पोल, तीन ब्राण्ड का हजारों लीटर घी जब्त

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 29, 2026

Seized Ghee in Rajasthan: जयपुर. प्रदेशभर में चल रहे “शुद्ध आहार—मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 हजार लीटर से अधिक घी सीज किया। यह घी मिलावट के संदेह में जब्त किया गया है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि जयपुर के माचेड़ा क्षेत्र स्थित गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट द्वारा भोग विनायक ब्राण्ड के नाम से घी का उत्पादन किया जा रहा था। पूर्व में प्रतापगढ़ जिले से लिए गए इसी ब्राण्ड के नमूने जांच में अनसेफ पाए गए थे। इसके आधार पर विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान यह सामने आया कि फर्म अपने लाइसेंस में दर्ज पते के बजाय चोरी-छिपे अन्य स्थान से कारोबार कर रही थी, जो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है। निरीक्षण के दौरान एक अन्य फर्म श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट भी उसी परिसर में संचालित पाई गई।

टीम ने तीन गोदामों से भोग विनायक ब्राण्ड का 9065 लीटर, हरियाणा क्रीम ब्राण्ड का 17741 लीटर तथा नक्ष डेयरी ब्राण्ड का 16617 लीटर घी बरामद किया। कुल 43,421 लीटर घी को मौके पर सीज कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फर्म का खाद्य अनुज्ञा पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


🧈 जब्त घी का विवरण

ब्राण्ड का नाममात्रा (लीटर)
भोग विनायक ब्राण्ड9,065
हरियाणा क्रीम ब्राण्ड17,741
नक्ष डेयरी ब्राण्ड16,617
कुल मात्रा43,421

⚠️ प्रमुख अनियमितताएं

अनियमितता का प्रकार
लाइसेंस पते पर कारोबार नहीं
चोरी-छिपे अन्य स्थान से संचालन
एक ही परिसर में दो फर्म संचालित
पूर्व में अनसेफ रिपोर्ट दर्ज

आगे की कार्रवाई

कार्रवाई का विवरण
नमूने जांच के लिए भेजे गए
रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई
लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
बाजार से उत्पाद वापस लेने के निर्देश