7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैलंग कुल की चौदह हस्तियां होंगी सम्मानित — महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी

तैलंग कुलम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी ने बताया की तैलंग कुलम समाज की देश भर की 14 हस्तियाँ होंगी सम्मानित, संवत 2081 हिन्दू तिथि के पंचांग का होगा विमोचन।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Apr 09, 2024

123.jpg


तैलंग कुलम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी ने बताया की तैलंग कुलम समाज की देश भर की 14 हस्तियाँ होंगी सम्मानित, संवत 2081 हिन्दू तिथि के पंचांग का होगा विमोचन। तैलंग कुलम समाज एवं तैलंग कुलम पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल को सप्तम विद्वज्जन समारोह, विक्रम संवत 2081 के कैलेंडर का विमोचन एवम् कृति लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। रोटरी क्लब सभा भवन पर सायं 5 बजे से आयोज्य इस समारोह में समाज के 14 विद्वानों एवम् साहित्यकारों - डा. सुषमा शर्मा, डा. नीलकंठ गोस्वामी, प्रो. प्रभाकर गोस्वामी , श्रीमती सुधा तैलंग,श्री प्रभात गोस्वामी, प. चन्द्रमोहन भट्ट, डा. श्वेत गोस्वामी, श्रीमती विभा तैलंग , श्री अमित भट्ट, प.अवधेश शर्मा, श्रीमती रेणु गोस्वामी , श्री कौशलेश गोस्वामी , श्री विशाल भट्ट एवं श्री अलंकार गोस्वामी को के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा दोनों संस्थाओं द्वारा प्रकाशित विक्रम संवत 2081 का रंगीन कैलेंडर का विमोचन तथा वर्तमान पीढ़ी के विलक्षण प्रतिभा के धनी व सर्वप्रिय प्रो. वसुधाकर गोस्वामी के व्यक्तित्व पर केंद्रित पुस्तक- “विलक्षण वसुधाकर” का लोकार्पण भी किया जाएगा। लोकार्पण स्मृतिशेष वसुधाकर जी की धर्मपत्नी श्रीमती पद्मा गोस्वामी के कर-कम्मलों से किया जाएगा।
महासचिव भानुस्वरूप गोस्वामी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजीव भट्ट, CEO Radico Herbal (MNC) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती राधा भट्ट होंगी। समारोह की अध्यक्षता डा. नीरांजना गोस्वामी करेंगी। अध्यक्ष यदुनाथ भट्ट ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग