7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kusum Yojana: किसानों को दिन में बिजली…राजस्थान को कम्पोनेंट-C में 46.64 करोड़ की मंजूरी

PM Kusum Yojana: जयपुर। केंद्र सरकार ने पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी के तहत राजस्थान को बड़ी राहत दी है। केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में 46 करोड़ 64 लाख रुपए की केन्द्रीय सहायता जारी करने की मंजूरी दी है।

2 min read
Google source verification
पीएम कुसम योजना में किसानों को दिन में बिजली का तोहफा, पत्रिका फोटो

पीएम कुसम योजना में किसानों को दिन में बिजली का तोहफा, पत्रिका फोटो

PM Kusum Yojana: जयपुर। केंद्र सरकार ने पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी के तहत राजस्थान को बड़ी राहत दी है। केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में 46 करोड़ 64 लाख रुपए की केन्द्रीय सहायता जारी करने की मंजूरी दी है। यह राशि फीडर लेवल सोलराइजेशन के तहत स्थापित सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दी जाएगी।

राज्य में इस योजना के तहत 2462 मेगावाट की 991 सौर परियोजनाएं लगाई जा चुकी हैं। इनमें से सोलर पीवी क्षमता के आधार पर 233 करोड़ रुपए से अधिक के क्लेम मंत्रालय को भेजे गए थे। इसके बाद मंत्रालय ने जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगमों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की है।

केन्द्रीय नोडल एजेंसी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) अब यह राशि सीधे सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने वाले ऊर्जादाताओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से इस संबंध में अनुरोध किया था और मंजूरी मिलने पर सोशल मीडिया पर बधाई भी दी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखा था।

ये है कुसुम-सी योजना

कुसुम योजना में जुड़े किसानों को सौर ऊर्जा उत्पादक (ऊर्जादाता) बनने का अवसर मिलता है। इसके तहत किसान अपनी जमीन पर ग्रिड से जुड़े सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित कर सकते हैं। इससे किसानों को दोहरे आर्थिक लाभ का अवसर​ मिलता है।

सोलर एनर्जी से किसानों को दिन में मिलेगी बिजली

फीडर लेवल सोलराइजेशन के तहत कुसुम कम्पोनेंट-सी में 2,462 मेगावॉट के 991 प्रोजेक्ट लगे हैं। सोलर पीवी क्षमता के आधार पर 233 करोड़ से अधिक की राशि के क्लेम मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं। इसके आधार पर एमएनआरई ने प्रथम चरण में जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम को 46 करोड़ 64 लाख रुपए के स्वीकृति आदेश जारी किए हैं। जिनसे एक लाख 41 हजार 589 किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली मिल रही है।

कम्पोनेन्ट-सी में इस वर्ष के अंत तक 5018 मेगावॉट के 1997 प्लांट स्थापित कराने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें 3 लाख 62 हजार 197 किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है। राज्य में कम्पोनेन्ट-ए एवं कम्पोनेन्ट-सी में 2877 मेगावॉट के 1307 विकेंद्रित सौर ऊर्जा संयंत्र लग चुके है।