7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

राजधानी में नगर निगम भले ही एक हो, लेकिन पार्किंग शुल्क की दरें अनेक हैं। शहर में निगम के 15 से अधिक अधिकृत पार्किंग स्थल हैं। इनसे निगम करोड़ों रुपए का राजस्व वसूल करता है। हैरानी की बात यह है कि चार पहिया वाहन के कहीं 20 रुपए, कहीं 30 तो कुछेक पार्किंग ऐसी हैं, […]

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Feb 07, 2026

राजधानी में नगर निगम भले ही एक हो, लेकिन पार्किंग शुल्क की दरें अनेक हैं। शहर में निगम के 15 से अधिक अधिकृत पार्किंग स्थल हैं। इनसे निगम करोड़ों रुपए का राजस्व वसूल करता है। हैरानी की बात यह है कि चार पहिया वाहन के कहीं 20 रुपए, कहीं 30 तो कुछेक पार्किंग ऐसी हैं, जहां 50 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं। यही स्थिति दोपहिया वाहनों की भी है। कई जगह पार्किंग नि:शुल्क है तो कहीं 10 रुपए से 20 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं।

असमंजस ऐसाः ये सही या वो

- बातचीत में लोगों ने स्वीकार किया जौहरी बाजार में गाड़ी चार घंटे गाड़ी खड़ी की तो 150 रुपए वसूले। वहीं, नगर निगम के बाहर कार आकर खड़ी की तो वहां एक घंटे के 40 रुपए ले लिए।

-निगम की नीति से लोग परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा पार्किंग स्थलों में अवैध वसूली पर भी नगर निगम अंकुश नहीं लगा पा रहा।

परकोटाः पार्किंग की दरें

पार्किंग स्थल शुल्क (तीन घंटे का)

जौहरी बाजार 50 रुपए

चौड़ा रास्ता 50 रुपए

किशनपोल बाजार 50 रुपए

(तीन घंटे के बाद प्रति घंटा 100 रुपए का प्रावधान है। यहां दोपहिया वाहन की पार्किंग नि:शुल्क है।)

बाहरः पार्किंग का हाल

पार्किंग स्थल शुल्क (तीन घंटे का)

अहिंसा सर्कल 20 रुपए

मॉल-21 के सामने 20 रुपए

पांच बत्ती चौराहा 20 रुपए

मालवीय नगर पुलिया 40 रुपए

गांधी नगर रेलवे स्टेशन 40 रुपए

लाइवः रिपोर्टर ऑन द स्पॉट

मॉल-21ः हर घंटे नई रेट

- मॉल 21 के बाहर संचालित निगम की पार्किंग में जाकर जैसे ही गाड़ी खड़ी की। बातचीत शुरू होने से पहले ही पार्किंग संचालक ने 40 रुपए की पर्ची काट दी। पर्ची देखी तो उस पर पहले घंटे के 40 रुपए और द्वितीय घंटे के 70 रुपए लिखे थे। पर्ची पर नगर निगम का कहीं जिक्र नहीं मिला। जब पूछा तो ठेकेदार बोला, यहां तो यही रेट चल रही है।

निगम मुख्यालयः देखते ही पर्ची काटी

- निगम मुख्यालय में गाड़ी खड़ी करने के साथ ही ठेेकेदार आ गया। पर्ची काटी और पहले 3 घंटे के 40 रुपए मांगे। ऑनलाइन 40 रुपए का भुगतान किया। इसी तरह जब पांच बत्ती चौराहे के पास की पार्किंग में जाकर गाड़ी खड़ी की तो वहां पर पहले दो घंटे के 50 रुपए लिए। जो पर्ची दी, उस पर लिखा था कि इसके बाद प्रति घंटे 30 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

निगम का कमालः सड़क पर दे दिया ठेका

नगर निगम मुख्यालय के तीन ओर पार्किंग का ठेका दे दिया। दो ओर तो फुटपाथ पर गाड़ियों को खड़ा करवाया जा रहा है। वहीं, निगम के निकास द्वार की सड़क पर ही ठेकेदार ने पार्किंग बना दी। 40 फीट की सड़क पर आमने-सामने से गाड़ियां नहीं निकल पाती हैं। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों को पार्क करवा शुल्क वसूली करवाई जा रही है।

---

स्मार्ट पार्किंगः इन शहरों से सीखें हम

वाराणसी: वाराणसी नगर निगम ने अपनी पार्किंग नीति को तय कर स्पष्ट शुल्क संरचना लागू की है। दोपहिया वाहन से सात रुपए और चार पहिया वाहन से 15 रुपए प्रति घंटा शुल्क तय किया है।

-नासिक: नासिक नगर निगम ने पे एंड पार्क प्रोजेक्ट शुरू किया है। शहर के करीब 30 स्थानों पर दोपहिया से 10 रुपए और चार पहिया से 20 रुपए प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है।

- कोच्चि: शहर में कोच्चि स्मार्ट सिटी परियोजना के जरिये एक ऐप विकसित किया है। इसके जरिये पार्किंग स्लॉट की रीयल-टाइम उपलब्धता मिल जाती है। डिजिटल और बिना सम्पर्क का भुगतान होता है। कैमरे से हर गाड़ी की निगरानी की जाती है। ऐप पर पार्किंग की लोकेशन भी दी गई हैं।

जिम्मेदारः बोले ही नहीं

राजस्व शाखा उपायुक्त मनोज कुमार वर्मा से इस प्रकरण के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मैसेज का कोई जवाब दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग