9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govt Job: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इन 5 भर्तियों में युवाओं का जबरदस्त उत्साह, अब तक 6 लाख से अधिक आवेदन

Exam Update: बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 01, 2026

RSSB Exam date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (फोटो-पत्रिका)

RSSB: जयपुर। प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न भर्तियों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कई भर्तियों में अब तक लाखों फॉर्म भरे जा चुके हैं और अंतिम तिथि नजदीक आते ही आवेदन की रफ्तार और तेज हो गई है।

फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए अब तक 1,80,323 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित है। वहीं पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती के लिए 46,651 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसकी अंतिम तिथि 5 फरवरी है। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में 69,030 आवेदन दर्ज किए गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी है।

सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती में देखने को मिल रही है, जिसमें 2,07,154 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 1,03,789 फॉर्म भरे जा चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी है।

राजस्थान भर्ती 2026 : आवेदन स्थिति (01 फरवरी 2026 तक)

क्रमभर्ती का नामभरे गए फॉर्म (संख्या)अंतिम तिथि
1फॉरेस्टर भर्ती 20261,80,32304 फरवरी
2पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती 202646,65105 फरवरी
3कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 202669,03011 फरवरी
4लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती 20262,07,15413 फरवरी
5लैब असिस्टेंट (Lab Assistant) भर्ती 20261,03,78925 फरवरी
कुल आवेदन6,06,947

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।