1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मौसम दिखाएगा नया तेवर, एक साथ मेघगर्जन-वज्रपात-ओलावृष्टि-तूफानी हवा का IMD अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन, ओलावृष्टि और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD Thunderstorm Alert, IMD Lightning Alert, IMD Hailstorm Alert, IMD Storm Alert, Alwar Weather Alert, Bharatpur Weather Alert, Dausa Weather Alert, Deeg Weather Alert, Dholpur Weather Alert, Karauli Weather Alert, Khairthal-Tijara Weather Alert, Sawaimadhopur Weather Alert, Ajmer Weather Alert, Baran Weather Alert, Bhilwara Weather Alert, Bundi Weather Alert, Chittorgarh Weather Alert, Jaipur Weather Alert, Jhalawar Weather Alert, Jhunjhunu Weather Alert, Kota Weather Alert, Koputli-Behror Weather Alert, Tonk Weather Alert, Western Disturbance

फाइल फोटो

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी को उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 2 फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे पहले हो रही शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

यह वीडियो भी देखें

यहां ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी (Orange-Yellow Alert Issued)

इस बीच मौसम विभाग ने 1 फरवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा और सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, कोपुतली-बहरोड़ और टोंक में भी मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।