
फोटो: पत्रिका
जयपुर। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम जयपुर ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा ने बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में सघन निरीक्षण और समझाइश अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दुकानदारों और व्यापारियों को प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी न फैलाने, खुले में कचरा न डालने और डस्टबिन का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे गए।
अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, बापू बाजार, लिंक रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार सहित अन्य व्यस्त इलाकों में कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 1.08 लाख रुपए जुर्माना वसूला।
नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि स्वच्छता नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूरी तरह त्याग करें और शहर को साफ रखने में सहयोग करें।
Published on:
28 Jan 2026 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
