
फाइल फोटो: पत्रिका
Government Jobs Rajasthan: जयपुर. राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 सुनहरा अवसर लेकर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) सहित विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां जारी हैं। लिपिक (LDC) से लेकर वनपाल, महिला पर्यवेक्षक, कृषि पर्यवेक्षक और लैब असिस्टेंट तक अलग-अलग क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं।
सबसे बड़ी भर्ती LDC की है, जिसमें 10,644 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 और लैब असिस्टेंट के 804 पद भी युवाओं के लिए बड़े मौके साबित होंगे।
महिला अभ्यर्थियों के लिए 72 पदों पर पर्यवेक्षक भर्ती और वन विभाग में 259 वनपाल पदों की भर्ती भी आकर्षण का केंद्र है। वहीं, इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर व एयरमैन भर्ती के जरिए देश सेवा का अवसर उपलब्ध है। RIICO में भी 98 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
| भर्ती का नाम | कुल पद | आवेदन अवधि | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| RSSB LDC | 10,644 | 15 जनवरी – 13 फरवरी 2026 | 05–06 जुलाई 2026 |
| वनपाल | 259 | 06 जनवरी – 04 फरवरी 2026 | घोषित नहीं |
| पर्यवेक्षक (महिला) | 72 | 07 जनवरी – 05 फरवरी 2026 | 18 जून 2026 |
| कृषि पर्यवेक्षक | 1100 | 13 जनवरी – 11 फरवरी 2026 | 18 अप्रैल 2026 |
| लैब असिस्टेंट | 804 | 27 जनवरी – 25 फरवरी 2026 | 09–10 मई 2026 |
| इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर/एयरमैन | विभिन्न | अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 | 30–31 मार्च 2026 |
| RIICO | 98 | 21 जनवरी – 20 फरवरी 2026 | घोषित नहीं |
इन भर्तियों से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी शुरू करें। समय पर आवेदन और सही रणनीति से सफलता की संभावना बढ़ सकती है।
Updated on:
30 Jan 2026 12:20 pm
Published on:
30 Jan 2026 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
