
Monsoon Hair Pack
Monsoon Hair Pack : मानसून का एक ऐसा मौसम होता है जिसमें चिपचिपे स्कैल्प, बालों का झड़ना या डैंड्रफ जैसी तमाम समस्याएं होती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए बालों की विशेष केयर करना जरूरी है। इस मौसम में आप होममेड चीजों से हेयर केयर (Hair Care) कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे हेयर केयर पैक के बारे में जो बालों की समस्याओं (Hair Problems) से निपटने में मदद कर सकते हैं।
पैक 1 और उसकी सामग्री
- दही
- आंवला
- मेथी
- करी पत्ता
ऐसे बनाएं
यह पैक बनाने के लिए दही में सभी चीजों को मिलाएं और इसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसें मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड करें और पेस्ट बना लें। अब इस पैक को अपने बालों पर अच्छे से लगाएं। इसे कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए बालों पर लगाकर रखें और फिर कुछ देर बाद शैम्पू करें।
पैक 2 और उसकी सामग्री
- मेहंदी पाउडर
- शिकाकाई
- अंबा हल्दी
- आंवला
- दही
- ब्राह्मी
- मुल्तानी मिट्टी
- कॉफी पाउडर
ऐसे बनाएं
यह पैक बनाने के लिए सभी चीजों को दही में मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे बालों में अच्छें से लगाएं। इस पैक को सूखने के लिए कुछ देर बालों में रखें और फिर शैम्पू से बालों को वॉश करें।
पैक 3 और उसकी सामग्री
- खट्टा दही
- एलोवेरा जेल
- विटामिन ई ऑयल
- नींबू का रस
ऐसे बनाएं
उपरोक्त सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
10 Jul 2023 02:51 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)