2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में देसी टमाटर हो रहा सस्ता, मटर, आलू व प्याज के दामों में भी ​गिरावट

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक मंडी में आज देसी टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में देसी टमाटर के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे। वहीं हरी मटर के दामों में भी गिरावट रही।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 30, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज बारीक हरी मिर्ची व ​भिंडी बिकी महंगी

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक मंडी में आज देसी टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में देसी टमाटर के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे। वहीं हरी मटर के दामों में भी गिरावट रही। आज थोक मंडी में केवल हरी मिर्ची, ​भिंडी और ग्वार फली ही महंगी बिकीं। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दामों में गिरावट रही। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी आलू सस्ता बिका। आज नए आलू के दाम 6 से 8 रुपए तो पुराने आलू के दाम 3 से 5 रुपए के बीच रहे। प्याज के दाम भी आज 10 से 18 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज स्थिर रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 14 से 16 रुपए

टमाटर देसी 5 से 8 रुपए

मटर 18 से 22 रुपए

मिर्ची 35 से 45 रुपए

बारीक मिर्च 65 से के 70 रुपए

फूल गोभी 10 से 15 रुपए

पत्ता गोभी 7 से 8 रुपए

करेला 48 से 55 रुपए

शिमला मिर्च 25 से 30 रुपए

नींबू 22 से 24 रुपए

लोकी 20 से 22 रुपए

भिंडी 50 से 70 रुपए

अदरक 55 से 56 रुपए

ग्वार फली 100 से 110 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपए

कद्दू 13 से 14 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 16 से 21 रुपए

टिंडा 12 से 15 रुपए

गाजर 8 से 12 रुपए

मूली 7 से 8 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

----------------------------------------

आलू हो रहा सस्ता

आलू नया 6 से 8 रुपए

आलू पुराना 3 से 5 रुपए

प्याज 10 से 18 रुपए

लहसुन 30 से 110 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर