
- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज भी सस्ते बिके
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर और मूली के दाम नीचे रहे। वहीं मटर, गाजर और अन्य सब्जियों के दामों में भी गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में केवल बारीक हरी मिर्ची, भिंडी और ग्वार फली ही महंगी बिकीं। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम नीचे रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज के दाम नीचे रहे। आल थोक मंडी में नए-पुराने आलू के दाम 3 से 7 रुपए के बीच तो प्याज के दाम भी आज 8 से 16 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 14 से 15 रुपए
टमाटर देसी 5 से 8 रुपए
मटर 15 से 20 रुपए
मिर्ची 38 से 45 रुपए
बारीक मिर्च 68 से 70 रुपए
फूल गोभी 6 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 48 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 30 से 38 रुपए
नींबू 38 से 40 रुपए
लोकी 18 से 20 रुपए
भिंडी 50 से 65 रुपए
अदरक 53 से 55 रुपए
ग्वार फली 180 से 110 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 13 से 14 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 18 से 28 रुपए
टिंडा 12 से 15 रुपए
गाजर 8 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
----------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू नया 5 से 7 रुपए
आलू पुराना 3 से 5 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 30 से 120 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
05 Feb 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
