
वित्त मंत्री दीया कुमारी। फोटो पत्रिका
Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में आंगनबाड़ी केंद्रों को कई बड़ी सौगातें दी। वहीं दीया कुमारी ने बच्चों को 'जादुई पिटारा' दिया।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश में बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाना है। दीया कुमारी ने बच्चों को 323 करोड़ रुपए का जादुई पिटारा तोहफें में दिया।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि 'जादुई पिटारा' योजना के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई को संतुलित रूप से बढ़ावा देने की सरकार की यह बड़ी पहल है।
इसके साथ ही प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अपने पिटारे का मुंह खोल दिया है। प्रदेश की 17,895 आंगनबाड़ी केंद्रों को पहली बार बिजली कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ियों की मरम्मत के लिए 275 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 225 करोड़ रुपए की लागत से 700 से अधिक आंगनबाड़ियों को आधुनिक 'नंद घर' में अपग्रेड किया जाएगा।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में 11 हजार अमृत पोषक वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। जिसके तहत मिड डे मील के लिए फल और सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी। किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार का लाभ दिया जाएगा, जिससे 50 हजार बालिकाएं लाभान्वित होंगी।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बच्चों और किशोरियों के लिए IIT दिल्ली के सहयोग से 24 घंटे चलने वाली AI आधारित लाइव मेंटरिंग सेवा शुरू करने का प्रावधान किया जा रहा है। भरतपुर और कोटा में 'महिला अधिकारिता एवं बाल संकुल परिसर' बनाए जाएंगे। इन परिसर में एक ही छत के नीचे विभाग से जुड़ी सभी सेवाएं मिलेंगी।
Published on:
11 Feb 2026 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
