11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026: शहर से गांव तक विकास, बजट में पुलों की बड़ी सौगात, टोंक में 130 करोड़ से बनेगी एलिवेटेड रोड

Elevated Road In Tonk: राजस्थान बजट में बुनियादी ढांचे को बड़ी प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में फ्लाईओवर और उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के ऐलान किए गए हैं। इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा और विभिन्न जिलों की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026, Rajasthan Budget 2026 Latest News, Rajasthan Budget 2026 Update News, Rajasthan Budget 2026 Today News, राजस्थान बजट 2026, राजस्थान बजट 2026 लेटेस्ट न्यूज, राजस्थान बजट 2026 अपडेट न्यूज, राजस्थान बजट 2026 टुडे न्यूज, Elevated Road, Elevated Road in Rajasthan, Elevated Road in Tonk, Rajasthan Budget Elevated Road, Bridge, Bridge in Rajasthan, Bridge in Rajasthan Budget, एलिवेटेड रोड, एलिवेटेड रोड इन राजस्थान, एलिवेटेड रोड इन टोंक, राजस्थान बजट एलिवेटेड रोड, ब्रिज, ब्रिज इन राजस्थान, राजस्थान बजट में ब्रिज

Rajasthan Budget 2026 (Photo-AI)

जयपुर। राजस्थान बजट 2026-27 में एलिवेटेड और पुल निर्माण को लेकर बड़े ऐलान किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न जिलों में उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की घोषणाएं कीं। टोंक में 130 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। झालावाड़, उदयपुर, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में नदी और प्रमुख मार्गों पर नए पुल बनाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

  • शेरगढ़ से जीवणपुरा पर पुलिया निर्माण (केकड़ी)- अजमेर- 4 करोड़ 95 लाख रुपए।
  • भर्तृहरि तिराहे पर स्थित पुलिया का जीर्णोद्धार- अलवर- 5 करोड़ रुपए।
  • गुड़ामालानी–फलोदीड़ा सड़क से हलाना पर पुलिया निर्माण (छबड़ा)- बारां- 1 करोड़ 50 लाख रुपए।
  • सुरास से मालोखेड़ा मार्ग पर कोठारी नदी पर पुलिया निर्माण (3.50 किमी) (मांडल)- भीलवाड़ा- 7 करोड़ 20 लाख रुपए।
  • कोठारी नदी पर लड़की से सरवड़ी के बीच पुलिया निर्माण- भीलवाड़ा- 4 करोड़ रुपए।
  • भाटोली मोड़ (SH-32 से लक्ष्मीपुरा व तालोला आदिवासी बस्ती) मुख्य सड़क तक एवं बस स्टैंड पिंडवाल से पचोवाड़ा आदिवासी बस्ती तक तथा बरसाती नाले पर रिंगवाल व पुलिया निर्माण (आसपुर)- डूंगरपुर- 2 करोड़ 10 लाख रुपए।
  • अखाड़ा पटेल जोहड़ा सड़क मार्ग पर मोरन नदी पर पुलिया निर्माण (सागवाड़ा)- डूंगरपुर – 15 करोड़ रुपए।
  • राजगढ़–भादरा–नोहर मार्ग पर आरओबी निर्माण के लिए डीपीआर (भादरा)- हनुमानगढ़- 25 लाख रुपए।
  • मूंडला से बौड़ीड़ा सड़क पर बौड़ीड़ा, रायपुर आजमपुर रोड से सोयला परसौली, सालरिया तथा राजपुरा सहित विभिन्न पुलिया निर्माण (पाटन, झालरापाटन)- झालावाड़- 33 करोड़ रुपए।
  • मनोहरथाना मार्ग से देवली जागीर के मध्य खेजड़ा गांव के पास परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण (मनोहरथाना)- झालावाड़- 39 करोड़ रुपए।
  • गुड़ा जैतसिंह नदी पर पुलिया निर्माण (मारवाड़ जंक्शन)- पाली- 5 करोड़ 50 लाख रुपए।
  • ग्रामीण एवं संपर्क सड़कों पर स्थित विभिन्न पुलियाओं का निर्माण (खण्डार)- सवाईमाधोपुर- 7 करोड़ रुपए।
  • शिवगंज में गोगाजी–देवडावर सड़क पर तीन आरसीसी पुलिया निर्माण – सिरोही – 16 करोड़ 50 लाख रुपए
  • बनास नदी व साबरमती नदी पर आवागमन हेतु विभिन्न पुलिया निर्माण कार्य (गोगुंदा)- उदयपुर- 10 करोड़ रुपए।
  • पुलिस लाइन के पास बेड़च नदी पर धनत कलां पुलिया निर्माण- चित्तौड़गढ़- 25 करोड़ रुपए।
  • टोंक में एलिवेटेड रोड का निर्माण-130 करोड़ रुपए।

यह वीडियो भी देखें