11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget: शेखावाटी, मारवाड़, बृज और वागड़ के लिए बड़ी घोषणा, जानिए बजट पर क्या बोले CM भजनलाल

Rajasthan Budget 2026: बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त मंत्री दिया कुमारी को लड्डू खिलाकर बजट की सफलता की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया।

4 min read
Google source verification
rajasthan budget cm bhajan lala

राजस्थान बजट को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भजनलाल। फोटो- पत्रिका

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान सरकार ने बुधवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट है। दिया कुमारी का यह लगातार तीसरा बजट भाषण है।

राजस्थान बजट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट 2047 का एक्शन प्लान है। बजट हमने सबका साथ सबका विकास की प्रेरणा से बनाया है। सीएम ने दावा किया कि संकल्प पत्र में 392 घोषणाएं की थी, जिन्हें पांच वर्ष में पूरा करना था।

लेकिन हमने 2 साल में ही 282 घोषणाएं पूरी कर दी। पिछले साल बजट की 1441 घोषणाओं में से 1241 (86 प्रतिशत) को धरातल पर उतार दिया।

बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त मंत्री दिया कुमारी को लड्डू खिलाकर बजट की सफलता की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। सीएम ने कहा कि वित्त मंत्री ने समाज के हर वर्ग को ध्यान रखते हुए एक संतुलित बजट पेश किया है।

दूसरी ओर विपक्ष ने बजट को गुमराह करने वाला और विजनलेस बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि डबल इंजन सरकार अब ट्रबल इंजन बन गई है। यह प्रदेश के इतिहास का सबसे नीरस बजट है।

दो नए सोलर पार्क की घोषणा

दिया कुमारी ने 11 बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरू किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की।

उन्होंने बजट भाषण के बाद सदन में आय-व्ययक अनुमान वर्ष 2026-2027 का उपस्थापन किया। इससे पहले उन्होंने बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान।

बजट में दिया कुमारी ने कई अहम घोषणाएं की जिनमें अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाने, ⁠हाईवे पर भी नई सुविधाएं विकसित करने, दुर्घटना रोकने के लिए प्रदेश भर में दो हजार कैमरे भी लगाने एवं ⁠ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार ने बजट में दो नए सोलर पार्क की घोषणा की गई है।

इसी तरह ⁠अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सरकार बिजली की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे। ⁠बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ⁠ प्रदेश के 22 हजार 746 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास के लिए (खेल सामग्री और किट) उपलब्ध कराए जाएंगे। ⁠इस योजना पर राज्य सरकार 323 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में खुरी, जैसलमेर में अल्ट्रा लक्ज़री विशेष पर्यटन क्षेत्र (एसटीजेड) एवं ⁠कुलधरा में पर्यटकों के लिए सुविधा केंद्र की स्थापना की घोषणा की। इसी तरह ⁠पुष्कर, खाटू श्याम, देशनोक, डिग्गी एवं मंडावा में प्रवेश मार्गों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करते हुए सौंदर्यीकरण के माध्यम से पर्यटक एवं तीर्थयात्री सुविधाओं का प्रावधान, ⁠भरतपुर ( बृज ) में 100 करोड़ रुपए की लागत से बृज कन्वेंशन सेंटर की स्थापना, ⁠राज्यभर में चिह्नित बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार के कार्य किए जाने की घोषणा की गई।

इसी तरह ⁠शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू ( शेखावाटी) जिलों की 660 से अधिक हवेलियों में 'फसाड इम्प्रूवमेंट', स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे तथा पर्यटन इकाई के रूप में विकसित करने के लिए इच्छुक हवेली मालिकों को वित्तीय सहायता देने, ⁠शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास करने, ⁠पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर एवं बाड़मेर ( मारवाड़) को जोड़ते हुए थार सांस्कृतिक सर्किट विकसित करने की घोषणा की गई।

⁠झुंझुनूं में वॉर म्यूजियम की स्थापना होगी

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान ⁠झुंझुनूं में वॉर म्यूज़ियम की स्थापना करने, ⁠वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 6000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ (काठमांडू) सहित अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने तथा 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन द्वारा विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराये जाने की भी घोषणा की।

⁠ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा

इसी तरह ⁠ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे संचालकों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान प्रदान करने, ⁠सांस्कृतिक एकीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए संभाग स्तर पर लोक नृत्य महोत्सवों का आयोजन करने, ⁠पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले बल (टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स) के कैडर के सौंदर्यीकरण, महिलाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सवाईमाधोपुर एवं बांसवाड़ा को लेकर बड़ी घोषणा

टूरिस्ट गाइड्स की सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान करने, ⁠प्रमुख त्योहारों जैसे होली, दीपावली आदि के अवसर पर मंदिरों में सौंदर्यीकरण एवं आरती जैसे आयोजनों के लिए प्रावधान, देवस्थान विभाग की रिक्त भूमि पर बीओटी मॉडल के माध्यम से धर्मशालाओं के विकास के लिए नई नीति बनाने एवं ⁠सवाईमाधोपुर एवं बांसवाड़ा (वागड़) में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की घोषणा की गई।