11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान में हाईवे, फ्लाईओवर और पुलों को लेकर बड़ी घोषणा, जानें आपके जिले को क्या मिला

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में State Highways, सड़कों, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और पुलों के निर्माण, मरम्मत व उन्नयन से जुड़े कार्यों को लेकर कई ऐलान हुए।

4 min read
Google source verification
New Road, New Road Project, New Road in Tonk, New Road Project in Tonk, New Road in Rajasthan, New Road Project in Rajasthan, न्यू रोड, न्यू रोड प्रोजेक्ट, न्यू रोड इन टोंक, न्यू रोड प्रोजेक्ट इन टोंक, न्यू रोड इन राजस्थान, न्यू रोड प्रोजेक्ट इन राजस्थान

एआई तस्वीर

जयपुर। राजस्थान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में प्रदेश में State Highways, सड़कों, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और पुलों के निर्माण, मरम्मत व उन्नयन से जुड़े कार्यों को कई ऐलान हुए। इन सभी कार्यों पर लगभग 1800 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।

योजना के तहत राज्य के लगभग सभी जिलों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। इसमें नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, मिसिंग लिंक, संपर्क सड़कों का विकास और शहरी क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

क्रमकार्य / सड़क का नाम (संक्षेप)जिला / क्षेत्रलागत
1दुल्हेरी–धाणी मेघसर सहित विभिन्न संपर्क सड़कें (3.2 किमी)चूरू₹2.10 करोड़
2NH-325 से मोकलसर रेलवे स्टेशन तक CC सड़क (1.5 किमी)बालोतरा₹2.27 करोड़
3अजमेर–पुष्कर बड़ी घाटी सड़क (7.5 किमी)अजमेर₹12 करोड़
4सामोड़ी–दरिबा–महेंद्रगढ़ सड़क चौड़ीकरण (41 किमी)भीलवाड़ा₹45 करोड़
5छग्गा का झोंपड़ा–धांधोला चौराहा सड़क नवीनीकरण (12 किमी)भीलवाड़ा₹15 करोड़
6जारोड़ा–बूटाटी धाम सड़क (12 किमी)नागौर₹4.21 करोड़
7बामणिया–लोहावट सड़क (6 किमी)फलोदी₹2.15 करोड़
8कुशालगढ़ तिराहा–भर्तृहरि सड़क (15 किमी)अलवर₹20 करोड़
9मांडल–शाहपुरा सड़क सुदृढ़ीकरण (40 किमी)भीलवाड़ा₹98 करोड़
10विद्याधरनगर में विभिन्न सड़क विकास कार्यजयपुर₹20 करोड़
11झिराना–टोडारायसिंह SH-116 पर पुलटोंक₹12 करोड़
12रोडवेज डिपो–देवली बाइपास सड़कटोंक₹6 करोड़
13भुवाणा चौराहा–अम्बेरी फ्लाईओवर सड़कउदयपुर₹38.50 करोड़
14NH-27 से विजयपुर वाया अभयपुरा सड़क (25 किमी)चित्तौड़गढ़₹40 करोड़
15बोरूदा–खुवासपुरा सड़क (5 किमी)जोधपुर₹8.30 करोड़
16SH-906/01 पर अंडरब्रिजबाड़मेर₹8 करोड़
17छऊ से बजवा सड़क निर्माण (5 किमी)झुंझुनूं₹1.45 करोड़
18मकराना क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कें (23.5 किमी)डीडवाना-कुचामन₹22.70 करोड़
19बड़ला बासनी से पीडियारों ढाणियों तक सड़कजोधपुर₹1.10 करोड़
20चिकनास–ईग्यासनी (NH-58) सड़क चौड़ीकरण (19 किमी)नागौर₹19 करोड़
21भांडहेड़ा–सुहाना संपर्क सड़केंकोटा₹5 करोड़
22निम्बी जोधा–मालगांव–सिकराली सड़क (25 किमी)डीडवाना-कुचामन₹5 करोड़
23वैशाली नगर मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरणजयपुर₹5 करोड़
24पुष्कर घाटी मार्ग चौड़ीकरण (6 किमी)अजमेर₹12 करोड़
25विजयनगर–केकड़ी सड़कअजमेर₹15 करोड़
26पाटन–किशनगढ़ सड़कअजमेर₹35 करोड़
27नौगांवा–नसवारी SH-45 सड़क (18.5 किमी)अलवर₹3 करोड़
28NH-48 दहमी फ्लाईओवर से SH-14कोटपूतली-बहरोड़₹2.50 करोड़
29चूकी माता मंदिर तक डामर सड़कबालोतरा₹80 लाख
30चीलानाडी–खेमाबाबा मंदिर सड़कबालोतरा₹1.20 करोड़
31थापड़ा बस स्टैंड से बोरा खांडी तीन रास्ता सड़क (6 किमी)बांसवाड़ा₹1.60 करोड़
32आंजना से गालिया कोट पुल तक सड़क (10 किमी)बांसवाड़ा₹14 करोड़
33रतनपुरा–चैनपुरिया सड़क व पुलियाबारां₹9 करोड़
34धीपाबड़ौद सरकारी पुल से बालाजी डूंगरी तक सड़कबारां₹2 करोड़
35रामगढ़ रोड फतेहपुरा गांव तक सड़कबारां₹2.20 करोड़
36चौहटन मुख्यालय से ईशरोल तक सड़क (12 किमी)बाड़मेर₹12 करोड़
37उडासर से तहसील मुख्यालय नोखड़ा सड़कबाड़मेर₹20 करोड़
38बागुंडी–मालवा महादेव मंदिर सड़क (10 किमी)बालोतरा₹2 करोड़
39बावतरा सीमा से पादरू–मीठोड़ा तक डबल लेन सड़कबालोतरा₹12 करोड़
40उच्चैन गहनौली मोड़ से पॉलिटेक्निक कॉलेज सड़कभरतपुर₹12 करोड़
41भरतपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण (20 किमी)भरतपुर₹30 करोड़
42रूदवल बाइपास निर्माणभरतपुर₹60 करोड़
43कोसी चौराहा से डीग गेट तक CC सड़कडीग₹12.50 करोड़
44गुलपाड़ा से जुरहरा वाया अमरूका सड़कडीग₹12 करोड़
45यूपी बॉर्डर से नरेना चौथ–पास्ता–परमदरा सड़कडीग₹27 करोड़
46वल्लभगढ़ सड़क से देव बाबा मंदिर तकभरतपुर₹17 करोड़
47भुसावर–वल्लभगढ़ सड़क व बाइपासभरतपुर₹25 करोड़
48भीलवाड़ा–देवगढ़ सड़क सुदृढ़ीकरणभीलवाड़ा₹4.50 करोड़
49बड़लियास से भवानीपुरा सड़कभीलवाड़ा₹2.40 करोड़
50बीकानेर (पूर्व) में सड़क निर्माणबीकानेर₹5 करोड़
51महादेववाली से 507 हेड तक सड़कबीकानेर₹4 करोड़
52मेणोली से हरिपुरा उर्फ काली तलाईबूंदी₹2.50 करोड़
53देवगढ़ से लामली पठार सड़कचित्तौड़गढ़₹70 लाख
54गाडरी खेड़ा से सिंहपुर सड़कचित्तौड़गढ़₹40 करोड़
55दुर्गा माता मंदिर से आकोला सड़कचित्तौड़गढ़₹15 करोड़
56निम्बाहेड़ा कर्थाना फाटक से बड़ोली घाटाचित्तौड़गढ़₹3.82 करोड़
57भोजूसर उपाधियान से देगां सड़कचूरू₹3.60 करोड़
58बिरमी खालसा से लीलकी बीड़ सड़कचूरू₹1.60 करोड़
59तारानगर में विभिन्न सड़क कार्यचूरू₹4 करोड़
60नावां से श्यामगढ़ SH-2C सड़कडीडवाना-कुचामन₹6.75 करोड़
61नई बस्ती टांटिया से गमेरिया चौराहाडूंगरपुर₹85 लाख
62धाणी ढुंडा मेन रोड से नेपालपुरा स्कूलडूंगरपुर₹1.17 करोड़
63सीमलवाड़ा–वेंजा श्मशान घाट सड़कडूंगरपुर₹1.10 करोड़
64छानी मगरी धाम से शंभू तबियाड़डूंगरपुर₹1.50 करोड़
65शिव चौक से किसान चौक CC सड़कश्रीगंगानगर₹10 करोड़
6620 जेड से चुनावढ़ सड़कश्रीगंगानगर₹22.50 करोड़
67ढाबां बस स्टैंड से गायत्री ईंट उद्योगश्रीगंगानगर₹3.15 करोड़
68गोविंदसर से 6 जीडीएम सड़कश्रीगंगानगर₹3.60 करोड़
69दौलतपुरा से बगवाड़ा सड़कजयपुर₹1.12 करोड़
70ताला मोड़ से बिलोची सड़कजयपुर₹2 करोड़
71शाहपुरा-जयपुर NH-248 से भूरानपुराजयपुर₹2.03 करोड़
72NH-52 से प्राचीन भोमिया मंदिरजयपुर₹80 लाख
73मेन स्टैंड से मालेश्वर मंदिरजयपुर₹4 करोड़
74चौमूं में विभिन्न सड़क कार्यजयपुर₹5 करोड़
75NH-8 से शैलेश्वर महादेव मंदिरजयपुर₹8 करोड़
76साली से जड़ावटा सड़कजयपुर₹4.50 करोड़
77अजबपुरा कॉलेज मोड़ से हनुमान मंदिरजयपुर₹4.50 करोड़
78कालवाड़ से जोरपुरा सुंदरियावासजयपुर₹11 करोड़
79सांगानेर में मिसिंग लिंक व कॉलोनियांजयपुर₹20 करोड़
80जैसलमेर से बर्मसर सड़कजैसलमेर₹4.80 करोड़
81पोलजी की डेयरी से तेमडेराय माता मंदिरजैसलमेर₹10.31 करोड़
82आहोर में विभिन्न सड़केंजालोर₹10 करोड़
83भागली सिंधलान से खेतलाजी मंदिरजालोर₹10.30 करोड़
84मामावली रोड से वाडेलीजालोर₹60 लाख
85रानीवाड़ा में पुलिया व सड़कजालोर₹5 करोड़
86जाखोद से राठियों की ढाणीझुंझुनूं₹50 लाख
87जाखोद से लौटिया रोडझुंझुनूं₹75 लाख
88बिलाड़ा में विभिन्न सड़केंजोधपुर₹4 करोड़
89जंभेश्वर तपोस्थली जाम्बा से सुरपुराफलोदी₹12 करोड़
90फखड़ मोड़ से डाडा गांवकरौली₹8 करोड़
91भूरा पहाड़ी–हाड़ौती SH-122 मरम्मतकरौली₹1.20 करोड़
92कोटपूतली से बानसूर सीमा सड़ककोटपूतली-बहरोड़₹15.75 करोड़
93SH-14 ऊंटोली से हरियाणा सीमाकोटपूतली-बहरोड़₹22 करोड़
94SH-90 खाटू से डोडू लालगढ़नागौर₹5.10 करोड़
95नारवा खुर्द से लूणावास गांवनागौर₹2.50 करोड़
96हिलोडी से ककड़ाय सड़कनागौर₹2.80 करोड़
97भेड़ आकल्या से मांगलिया ढाणीनागौर₹90 लाख
98भेड़ चावंडिया से मेघवाल ढाणीनागौर₹1.20 करोड़
99भेड़ गांव से सुगनाराम ढाणीनागौर₹75 लाख
100भूंडेल–मांडेलिया सड़कनागौर₹60 लाख
101जीवंद कला से देवलिया पाबूजीपाली₹6.60 करोड़
102जाडन से सुरायता सड़कपाली₹2.20 करोड़
103चिण्डावल स्टेशन से देवलिया हुल्लापाली₹12.10 करोड़
104रेपड़ावास से रामसनी सांदवानपाली₹3.21 करोड़
105सुमेरपुर में नॉन-पैचेबल सड़केंपाली₹10 करोड़
106आमेट से आगरिया सड़कराजसमंद₹5 करोड़
107रेलमगरा में देवी माता मंदिर सड़कराजसमंद₹7 करोड़
108नाहरसिंहपुरा से भोलू की ढाणीसवाई माधोपुर₹1 करोड़
109दातारामगढ़ में पुलिया व सड़कसीकर₹3 करोड़
110रेवासी से भवानीपुरा-शाहपुरसीकर₹8.60 करोड़
111बगड़ी से कुमास जाटानसीकर₹90 लाख
112बगड़ी से दिनवा जाटानसीकर₹90 लाख
113सात सांगरी से तिलरवा खेतलाजीसिरोही₹3 करोड़
114कांटल अजरिया से पावटा फलीसिरोही₹1.50 करोड़
115रेवदर में पुलिया व सड़कसिरोही₹3 करोड़
116मालपुरा क्षेत्र में सड़क कार्यटोंक₹10 करोड़
117जाबला से नैनबारा संपर्क सड़कउदयपुर₹2.75 करोड़
118हाईवे हकड़ी नाला से आमदरियाउदयपुर₹2.95 करोड़
119देवलीकलां से घाटोली सड़ककोटा₹12 करोड़
120रानी से बिरामी सड़कपाली₹2 करोड़
121जैतपुर-तालियावाला-घनियासरबीकानेर₹3.60 करोड़
122बड़ी सादड़ी में मिसिंग लिंकचित्तौड़गढ़/प्रतापगढ़₹5 करोड़
123कालेड़ा नहर से केलाई NH-21दौसा₹1.32 करोड़
124भगलाव से रलावता रोडदौसा₹2 करोड़
125विभिन्न मिसिंग लिंक सड़केंझुंझुनूं₹12.50 करोड़
126सेना छावनी लालगढ़ वैकल्पिक मार्गश्रीगंगानगर₹60 लाख
127चाकसू में नॉन-पैचेबल सड़केंजयपुर₹5 करोड़
128काबरी से जैतपुरा वाया सीमल धनोलीराजसमंद₹1.08 करोड़
129गुलगांव-मेहरूकलां-बिसुंदनी सड़कअजमेर₹30 करोड़
130SH-68 से हरचंद की प्याऊबाड़मेर₹11 करोड़
131NH-68 बलदेव नगर से पानी टंकीबाड़मेर₹3.50 करोड़
132धनवाड़ा चौक से चावलेश्वर पार्श्वनाथभीलवाड़ा₹13 करोड़
133बीकानेर (पश्चिम) लक्ष्मीनाथ मंदिर पुलबीकानेर₹2.50 करोड़
134टोलू लुहारिया से MP सीमाचित्तौड़गढ़₹30 करोड़
135MDR-467 रायथल से बासड़ीजयपुर₹5.25 करोड़
136बगरू से कलवाड़ा वाया अजयराजपुराजयपुर₹20 करोड़
137हवामहल क्षेत्र सड़क सुदृढ़ीकरणजयपुर₹5 करोड़
138भाब्रू से लुहाड़ा कलां सड़ककोटपूतली-बहरोड़₹8.70 करोड़
139डबाल से तलावियानाडी गोगाजी मंदिरजालोर₹1.20 करोड़
140डाडा फतेहपुरा-नायलपुर-गौरीराझुंझुनूं₹11 करोड़
141उदयपुरवाटी से बकरा-नवलगढ़ सीमाझुंझुनूं₹10 करोड़
142जिंदोली घाटी हनुमान मंदिर सड़कखैरथल-तिजारा₹1.65 करोड़
143रेंन से निम्बोला वाया पंचकूटानागौर₹2.50 करोड़
144जायल से झलाड़ मेहरवासनागौर₹5 करोड़
145आमलिया भीमाना ठंडी बेरीपाली₹13 करोड़
146रेलमगरा सर्किल से मकडावाली दीपावासब्यावर₹5 करोड़
147जैतारण-बलाड़ा-बलूपुराब्यावर₹25 करोड़
148माचिंद मुख्य गांव से धुणीराजसमंद₹3.24 करोड़
149कीर की चौकी से SH-53सलूंबर₹8 करोड़
150सवाई माधोपुर में विभिन्न सड़केंसवाई माधोपुर₹15 करोड़
151बगड़ी से डारडा तुर्कीटोंक₹12 करोड़
152कनबई भोमटावा से गुजरात सीमाउदयपुर₹10 करोड़
153डबोक NH-48 से टांकउदयपुर₹8 करोड़
154कल्याण सर्किल से नवलगढ़ रोड अतिरिक्त लेनसीकर₹25 करोड़
155रेलवे स्टेशन डोडवा–हड़याल RUBचूरू₹8 करोड़

Flyover / Elevated Road / Bridges निर्माण कार्य

क्रमकार्य का विवरणस्थान / जिलाअनुमानित लागत
1शेरगढ़ से जीवनपुरा मार्ग पर पुलिया निर्माण (केकड़ी)अजमेर₹4.95 करोड़
2भर्तृहरि तिराहे पर स्थित पुलिया का जीर्णोद्धारअलवर₹5.00 करोड़
3गूगोर–फूलबड़ौदा सड़क से हलगना पर पुलिया निर्माण बारां₹1.50 करोड़
4सुरास से मालीखेड़ा मार्ग पर कोठारी नदी पर पुलिया निर्माण (3.50 किमी)भीलवाड़ा₹7.20 करोड़
5कोठारी नदी पर पुलिया निर्माणभीलवाड़ा₹4 करोड़
6भाटोली मोड़ (SH-32) से लक्ष्मीपुरा–तातोला आदिवासी बस्ती तक सड़क, बस स्टैंड पिंडावल से पचोरवाड़ा आदिवासी बस्ती तक तथा बरसाती नाले पर रिंगवाल व पुलिया निर्माणडूंगरपुर₹2.10 करोड़
7अम्बाड़ा पाटली जोहरा सड़क पर मोरण नदी पर पुलिया निर्माण (सागवाड़ा)डूंगरपुर₹15.00 करोड़
8राजगढ़–भादरा–नोहर मार्ग पर ROB निर्माण हेतु DPRहनुमानगढ़ (भादरा)₹25 लाख
9मूंडला से दोबड़ी सड़क पर दोबड़ा, रायपुर–आजमपुर मार्ग से सोयला परासली, सालरिया व राजपुरा सहित विभिन्न पुलियों का निर्माण (पाटन, झालरापाटन)झालावाड़₹33.00 करोड़
10मनोहरथाना मार्ग से देवरी जागीर के मध्य खोजड़ा गांव के पास पार्वन नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माणझालावाड़₹39.00 करोड़
11गुड़ा जैतसिंह नदी पर पुलिया निर्माण (मारवाड़ जंक्शन)पाली₹5.50 करोड़
12ग्रामीण व संपर्क सड़कों पर स्थित विभिन्न पुलियों का निर्माण (खंडार)सवाई माधोपुर₹7.00 करोड़
13शिवगंज में गौतजी–देवावेरा सड़क पर तीन RCC पुलिया का निर्माणसिरोही₹16.50 करोड़
14बनास नदी व साबरमती नदी पर आवागमन हेतु विभिन्न पुलियों का निर्माण (गोगुंदा)उदयपुर₹10.00 करोड़
15पुलिस लाइन के पास बेडच नदी पर धनतरा कला पुलिया निर्माणचित्तौड़गढ़₹25.00 करोड़
16चूरू में एलिवेटेड रोड का निर्माणचूरू₹130.00 करोड़

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग