7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSSB ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, 7759 पदों पर अध्यापकों की होनी है भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को होगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Dec 30, 2025

teachers

फोटो-पत्रिका

RSSB Teachers Bharti Exam Schedule: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। यह परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी।

प्राइमरी टीचर लेवल-1 सामान्य का पेपर 17 जनवरी 2026 को सुबह 10 से 12.30 बजे तक और 20 जनवरी 2026 को सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राइमरी टीचर लेवल-1 संस्कृत का पेपर होगा। शेष दिन उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती लेवल-2 का पेपर होगा। थर्ड ग्रेड लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 तक) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8 तक) के 7759 पदों के लिए आवेदन नवंबर में लिए गए थे।

लेवल-1 टीचर भर्ती परीक्षा

राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल-1 में 5636 जबकि लेवल-2 में 2123 पदों पर भर्ती निकाली गई है। दोनों लेवल के लिए रीट पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते थे। रिजल्ट आने पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

लेवल- 2 टीचर भर्ती परीक्षा

लेवल-2 अध्यापक भर्ती में सबसे अधिक विज्ञान-गणित के 1043 पद, जबकि संस्कृत के 389 पद, हिंदी के 174 पद, अंग्रेजी के 221 पद और (एसएसटी) के 296 पद हैं। लेवल-1 में संस्कृत शिक्षा में 636 पदों और सामान्य शिक्षा में 5 हजार पदों पर भर्ती होगी।

परीक्षा की गाइडलाइंस

  • अभ्यर्थी को अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 3 साल या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करना होगा, वरना परीक्षा में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प/गोला गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जायेगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई एक विकल्प/गोला भरा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।
  • अगर किसी सवाल में कोई भी विकल्प नहीं भरा गया तो उसके अंकों का 1/3 भाग कट जाएगा।

परीक्षा का समय

  • L-1 (BSTC) परीक्षा - 17 जनवरी 2026
  • L-2 Science परीक्षा - 18 जनवरी – 1st Shift
  • L-2 SST परीक्षा 18 जनवरी – 2nd Shift
  • L-2 English परीक्षा - 19 जनवरी – 1st Shift
  • L-2 Hindi परीक्षा - 19 जनवरी – 2nd Shift
  • L-2 Sanskrit परीक्षा - 20 जनवरी – 2nd Shift

अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।