12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Smart Traffic: अब राजस्थान के इस नेशनल हाइवे पर भी हाईटेक निगरानी, तुरंत कटेगा चालान, सड़क पर सख्त पहरा

Highway Safety: कैमरों की नजर में रहेंगे नियम तोड़ने वाले, मोबाइल पर पहुंचेगा ई-चालान। 27 स्थानों पर स्मार्ट प्रवर्तन प्रणाली, पुलिस को नहीं रोकना पड़ेगा वाहन।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 12, 2026

photo AI

E-Challan System: जयपुर. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने की दिशा में राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के शाहजहांपुर से अजमेर खंड पर अत्याधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक प्रवर्तन प्रणाली लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब हाईवे पर लगे हाईटेक कैमरे चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) बी.एल. मीणा के अनुसार, मार्ग के 27 महत्वपूर्ण स्थानों पर गैंट्री आधारित प्रवर्तन इकाइयां स्थापित की गई हैं। ये इकाइयां उच्च रिजॉल्यूशन कैमरों और इंटेलिजेंट एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं, जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रियल-टाइम में उल्लंघनों की पहचान करेंगी। कैमरे जैसे ही कोई नियम तोड़ने की घटना रिकॉर्ड करेंगे, सिस्टम स्वतः मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान तैयार कर वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज देगा।

इस प्रणाली से पुलिस को वाहन रोककर चालान काटने की जरूरत नहीं होगी, जिससे यातायात प्रवाह बाधित नहीं होगा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। सिस्टम ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, मोबाइल का उपयोग, सीट बेल्ट न लगाना, लेन उल्लंघन और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे सात प्रमुख अपराधों पर नजर रखेगा।

पुलिस का मानना है कि तकनीक आधारित यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत करेगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर का अनुभव देगी।