8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाहरगढ़ से देखिए सनसेट और गलता की पहाड़ियों से सनराइज का नजारा

जयपुर. हफ्तेभर की भागदौड़ के बाद रविवार को अगर मन सुकून, सैर और परिवार के साथ समय बिताने का है, तो राजधानी और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में ऐसे कई टूरिस्ट और एक्टिविटी स्पॉट हैं, जहां एक दिन में घूमकर लौटना आसान है। वहीं शहर में नाहरगढ़ किला हो आमेर की वादियां लोगों के […]

2 min read
Google source verification

spsh@rma

जयपुर. हफ्तेभर की भागदौड़ के बाद रविवार को अगर मन सुकून, सैर और परिवार के साथ समय बिताने का है, तो राजधानी और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में ऐसे कई टूरिस्ट और एक्टिविटी स्पॉट हैं, जहां एक दिन में घूमकर लौटना आसान है। वहीं शहर में नाहरगढ़ किला हो आमेर की वादियां लोगों के लिए पसंदीदा जगह बनती जा रही है।

नाहरगढ़ फोर्ट

नाहरगढ़ किला देखने के लिए देश—दुनिया से रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को शहरवासी भी यहां से शहर का नजारा देख सकते हैं। नाहरगढ़ रोड होकर पुराने ऐतिहासिक मार्ग से नाहरगढ़ किले तक जाया जा सकता है। सूर्योदय से पहले लोगों के साथ पर्यटक भी इस रास्ते से नाहरगढ़ फोर्ट तक पैदल जा रहे हैं। यहां पहुंचकर सनसेट के नजारे को देखते हैं। सूर्यास्त के समय डूबते सूरज की सुनहरी किरणों में पूरी गुलाबी नगरी नहा उठती है।
इसके बाद शहर के नजारे को निहारते हैं। वापस इसी रास्ते से पैदल भी आते हैं। वहीं शाम को भी लोग यहां से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

गलता तीर्थ व सूर्य मंदिर

गलता गेट से होकर सूर्य मंदिर होते हुए गलता तीर्थ भी जाया जा सकता है। यहां ऐतिहासिक गलता गेट, सूर्य मंदिर व गलता तीर्थ के कुंड और मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। वहीं गलता की पहाड़ियों से सनराइज का नजारा देख सकते है।

आमेर के मंदिर व कुंड

आमेर में कई दर्शनीय स्थल है, जहां परिवार के साथ लोग घूम सकते हैं। यहां अंबीकेश्वरन महादेव मंदिर, पन्नामीणा कुंड के बाद पहाड़ी पर स्थित बद्रीनाथजी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां से आमेर का नजारा देखा जा सकता है। यहां सागर व मावठा भी देख सकते हैं।

सांभर झील

प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए सांभर झील आज भी पहली पसंद है। सुबह जाकर शाम तक लौटना आसान है। यहां विदेशी पक्षियों का जमावड़ा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यहां नमक की झील भी देखने के लिए लोग देशभर से आते हैं।

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का आयोजन

रविवार को शहर में कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जहां टेक्नोलॉजी के साथ-साथ कला का भी संगम देखने को मिल रहा है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी विजिट किया। उन्होंने कहा कि स्टोन, आर्किटेक्चर और शहरी विकास भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग