11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update 11 February : राजस्थान में आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अगले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश की संभावना नहीं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, फिर भी प्रदेश में तापमान स्थिर।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 11, 2026

Dry weather: जयपुर। प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक वर्षा या किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है, हालांकि इसका प्रभाव राजस्थान पर सीमित रहेगा। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है, जो निचले स्तर तक फैला है, लेकिन इससे किसी विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं दिख रही।

मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के ऊपर सब-ट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम तेज गति से बह रही है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13 और 16 फरवरी को दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन इनका असर राजस्थान में नगण्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल किसानों और आमजन को शुष्क और सामान्य मौसम का ही सामना करना पड़ेगा।