
सीकर में कोहरे से गुजरती ट्रेन। फोटो पत्रिका
Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा। मौसम केंद्र के अनुसार 29-30 जनवरी को कहीं-कहीं सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इसी के साथ, एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को पुनः राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर सर्दी ने असर दिखाया है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में जहां सात डिग्री, वहीं रात के तापमान में छह डिग्री की गिरावट हुई है।
मौसम केंद्र के अनुसार सबसे कम रात का पारा पाली में 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां बीते 24 घंटे में रात के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट हुई है। दूसरी ओर, दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट कोटा में दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बीते 24 घंटों में सात डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई।
जिला - न्यूनतम तापमान
पाली 2.4
नागौर 5.7
सिरोही 6.9
बीकानेर 7.6
माउंट आबू 8.0
जैसलमेर 8.4
चित्तौड़गढ़ 9.0
सीकर 9.5
जयपुर 11.7
अलवर 11.0
अजमेर 9.6
दौसा 14.3
करौली 14.1
(डिग्री सेल्सियस)।
Updated on:
29 Jan 2026 09:33 am
Published on:
29 Jan 2026 07:18 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
