15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, होटल के बाहर बुलाया; कार में जबरन डाल ले गए बदमाश फिर जमकर पीटा

Jaipur kidnapping Case: युवक का अपहरण करने के मामले का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

जयपुर। लालकोठी थाना पुलिस ने होटल के बाहर कार सवार युवक का अपहरण करने के मामले का खुलासा करते हुए चार घंटे में युवक को दस्तयाब कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी टोंक निवासी माहिर आजाद, अमन अहमद, शाहरुख खान, अरशद अली, हसन और साहिल अंसारी को गिरफ्तार किया है।

थानाप्रभारी बन्नालाल ने बताया कि गुरुवार को सूरसागर जोधपुर निवासी मुख्तयार कुरैशी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 9 अप्रेल को वह एमडी रोड स्थित एक होटल में रुका हुआ था। शाम चार बजे होटल में सात से आठ लोग आए जिनमें अमन, शाहिल, शाहरुख सहित अन्य थे।

होटल के बाहर बुलाया और कार में डालकर सांगानेर की तरफ ले गए और मारपीट की। उनका बेटा अयान भी होटल में रुका हुआ था। उसने लालकोठी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सांगानेर से छुड़वाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ विदेश जाने को लेकर पैसों का विवाद चल रहा है। इसके चलते वह उसे होटल से उठाकर ले गए।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम में हारा युवक तो रची खुद के किडनैपिंग की साजिश, पिता से मांगी फिरौती; फिर ऐसे खुला राज

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!