9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

49 दिनों के बाद न्यूनतम पारा 14.6 डिग्री पर पहुंचा

स्वर्णनगरी में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदा ले रहा है। 49 दिनों के बाद रात का न्यूनतम पारा बढ़ कर 14.6 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले गत वर्ष 21 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री तक पहुंचा था।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदा ले रहा है। 49 दिनों के बाद रात का न्यूनतम पारा बढ़ कर 14.6 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले गत वर्ष 21 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री तक पहुंचा था। उसके बाद से इसमें उतार आता गया। ऐसे ही अधिकतम तापमान भी लम्बे अर्से बाद 30 डिग्री के पार गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जो एक दिन पहले रविवार को क्रमश: 29.8 व 12.8 डिग्री था। दोपहरी में तीखी धूप ने लोगों को परेशान करके रख दिया। इससे बचाव के लिए दुकानों-प्रतिष्ठानों में पंखों के साथ बढ़े हुए तापमान के साथ एयरकंडीशनर तक चलाने की नौबत आ गई। हालांकि शहर के आकाश पर सुबह और उसके बाद कई दफा बादल भी छाए लेकिन उससे मौसम के मिजाज पर असर नहीं पड़ा। दिन में अधिकांश लोग अब गर्म कपड़ों को धारण करने से बच रहे हैं, विशेषकर पैदल चलने वाले इससे बच रहे हैं। शाम से रात के समय में भी गुलाबी सर्दी का असर अब अनुभव किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का रुख रहेगा।