9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजमथाई: कार पलटने से एक की मौत, तीन जने घायल

पोकरण क्षेत्र के राजमथाई गांव के पास रविवार रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण क्षेत्र के राजमथाई गांव के पास रविवार रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। फलसूंड पुलिस के अनुसार एक कार में सवार कुछ लोग भणियाणा से राजमथाई गांव की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान रात करीब 10 बजे राजमथाई गांव के दर्जियों की ढाणी के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। हादसे में राजमथाई के धोलासर निवासी मूलसिंह पुत्र जगमालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीनदयाल पुत्र कस्तूराराम सुथार, झलोड़ा भाटियान निवासी सतपालसिंह पुत्र गिरधरसिंह व शैतानसिंह पुत्र हरिसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें फलसूंड अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शैतानसिंह व सतपालसिंह को जोधपुर रैफर कर दिया और दीनदयाल को छुट्टी दे दी। सूचना पर फलसूंड थानाप्रभारी महादेव गोदारा के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।