
विश्व विख्यात मरु महोत्सव -2026 के तहत जिला प्रशासन और पंचायत समिति जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में लाणेला गांव के विशाल रण क्षेत्र में लक्ष्मीनाथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर आयोजित प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में कुल 50 घोड़ों ने भाग लिया। उदत और दो दांत घुड़दौड़ में 18, मादरी घुड़दौड़ में 4, छोटी रेवाल घुड़दौड़ में 14 और बड़ी रेवाल घुड़दौड़ में 14 घोड़े शामिल रहे। घुड़सवारों ने अपनी तेज रफ्तार, संतुलन और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मरुधरा की वीर परंपरा को जीवंत किया। उदत और दो दांत घुड़दौड़ में सूरत के सतीश बिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मध्यप्रदेश के भीयु पटेल ने द्वितीय और सलीम मेरासी तृतीय स्थान पर रहे। मादरी घुड़दौड़ में रूपसिंह खारा ने प्रथम, अली दर्श ने द्वितीय और हड़वंत सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। छोटी रेवाल घुड़दौड़ में डब्लू. एस. 7 प्रथम, जनीश पटेल का घोड़ा द्वितीय और दातार सिंह का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। बड़ी रेवाल घुड़दौड़ का निर्णय रिजर्व रखा गया।
प्रतियोगिता ने मरु महोत्सव की गरिमा को बढ़ाते हुए देशी नस्लों के घोड़ों और पारंपरिक खेलों के संरक्षण तथा प्रचार को नई दिशा दी। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पर्यटक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवंतदान चारण, पुलिस उप अधीक्षक रूपसिंह इंदा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वरसिंह, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई और लक्ष्मीनाथ घुड़दौड़ संस्थान के अध्यक्ष भवानीसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पर्यटक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन विजय बल्लानी और अर्जुन सिंह भाटी ने किया।
Published on:
01 Feb 2026 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
