10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महत्वपूर्ण अध्यायों, बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों और अंक वितरण पर हो विशेष ध्यान

विशेषज्ञों और शिक्षकों का कहना है कि सही रणनीति, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के साथ इस तनाव को अवसर में बदला जा सकता है। थोड़ी-सी समझदारी और अनुशासन से अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

2 min read
Google source verification

सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बोर्ड परीक्षाओं का समय जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे परीक्षार्थियों में तनाव और दबाव बढऩा स्वाभाविक है। विशेषज्ञों और शिक्षकों का कहना है कि सही रणनीति, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के साथ इस तनाव को अवसर में बदला जा सकता है। थोड़ी-सी समझदारी और अनुशासन से अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

परीक्षा के लिए ध्यान देने योग्य टिप्स

  • परीक्षार्थी यह सुनिश्चित करें कि उन्हें पूरे सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी हो। महत्वपूर्ण अध्यायों, बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों और अंक वितरण पर विशेष ध्यान दें।
  • पढ़ाई की योजना बनाते समय कठिन विषयों को अधिक समय दें और आसान विषयों की नियमित पुनरावृत्ति करते रहें।
  • समय प्रबंधन सफलता की कुंजी है। लंबे समय तक लगातार पढऩे के बजाय छोटे-छोटे सत्रों में अध्ययन करें।
  • हर 40-50 मिनट के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लेने से एकाग्रता बनी रहती है। देर रात तक जागने के बजाय पर्याप्त नींद लें, क्योंकि तरोताजा दिमाग ही बेहतर याद रख पाता है।
  • लिखित अभ्यास को नजरअंदाज न करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करने से परीक्षा का डर कम होता है और उत्तर लिखने की गति व प्रस्तुति में सुधार होता है।
  • उत्तर लिखते समय साफ-सुथरी लिखावट, बिंदुवार जवाब और सही शब्दावली पर ध्यान दें।
  • स्वास्थ्य का ध्यान भी उतना ही जरूरी है। संतुलित आहार लें, जंक फूड से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें।-हल्का व्यायाम या सुबह-शाम टहलना तनाव कम करने में सहायक होता है। मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से दूरी बनाना भी फायदेमंद है।

अपनी तैयारी पर रखें भरोसा

परीक्षार्थी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरों के साथ तुलना से बचें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। परीक्षा के दिन शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ें, पहले आसान प्रश्न हल करें और समय का संतुलित उपयोग करें।

  • मोहनलाल पुरोहित, सेवानिवृत्त अति. जि. शिक्षा अधिकारी, जैसलमेर