
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;zeissColor: bright;
जैसलमेर जिले में इन दिनों मौसम का अनोखा ट्रिपल ट्रेंड देखने को मिल रहा है। सुबह कंपकंपी, दोपहर में तपिश और रात में ठंडी बयार ने आमजन को दिनभर सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर साफ महसूस हो रहा है।
भोर में घर से निकलने वाले लोगों को ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए सुबह की ठंड परेशानी का कारण बन रही है। खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर शहर की तुलना में अधिक देखा जा रहा है। दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह बदल जाता है। सूरज चढ़ते ही तापमान तेजी से बढ़कर 26.2 डिग्री तक पहुंच रहा है। इस दौरान गर्मी का अहसास होने लगता है और लोग हल्के कपड़ों में नजर आते हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं। सुबह की ठंड और दोपहर की गर्मी के बीच अचानक बदलाव से शरीर का संतुलन बिगड़ने लगा है। शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम करवट लेता है। रात के समय ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, जिससे वातावरण में शीतलता लौट आती है। रेगिस्तानी क्षेत्रों में यह ठंडी बयार और ज्यादा असर दिखा रही है। चिकित्सकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ा सकता है। सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, गले में खराश और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Published on:
03 Feb 2026 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
