7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन में और तपा सूरज, 2 डिग्री बढ़ गया पारा

स्वर्णनगरी सहित सीमावर्ती जिले में प्रखर धूप ने मौसम में एकदम से बदलाव ला दिया है। शुक्रवार को तीखी धूप ने गर्मी का असर उत्पन्न कर दिया। अधिकतम पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी सहित सीमावर्ती जिले में प्रखर धूप ने मौसम में एकदम से बदलाव ला दिया है। शुक्रवार को तीखी धूप ने गर्मी का असर उत्पन्न कर दिया। अधिकतम पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले क्रमश: 27.6 व 12.1 डिग्री रहा था। दिन की शुरुआत से ही वातावरण में सहनीय सर्दी का असर था, जो सुबह 9 बजे के बाद धूप खिलने से गायब हो गया। दोपहर और उसके बाद तो सूरज इस कदर तपा कि लोग खुले में निकलते समय गर्मी का अहसास करने लगे। प्रतिष्ठानों में तो तेज गति से पंखें चलाने की नौबत आ गई। ज्यादातर लोग हल्के गर्म कपड़े भी अब सूर्यास्त के बाद ही धारण कर पा रहे हैं। आगामी दिनों में भी मौसम कुछ इसी अंदाज में धीरे-धीरे गर्मी के मिजाज में ढलने वाला है।